#RarePics-बचपन से आज तक ये 'एक्ट्रेस' हैं बिल्कुल वैसी की वैसी..शानदार!
काजोल का नाम लेते ही अपने आप हर किसी के चेहरे पर स्माइल आ जाती है।आप उनकी फिल्में देखें या उनकी तस्वीरें कभी भी काजोल बनावटी नहीं यहां तक की वो कोई फोटोशूट ही हो। शायद यही काजोल की सबसे बड़ी खासियत है जो उन्हें बाकी एक्ट्रेसेस से अलग बनाती है।
काजोल आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। काजोल अपने आप में काफी अलग तरह की एक्ट्रेस और इंसान हैं। बॉलीवुड में शायद ही कोई होगा जिसने काजोल की तारीफ नहीं की हो। वो हर किसी की चहेती पहले भी थीं और आज भी हैं।
[#22Years- सलमान की HAHK का अजय देवगन,अक्षय ने यूं दिया था जवाब!]
काजोल का नाम लेना मतलब शाहरूख खान और अजय देवगन की बात ना हो ये तो हो ही नहीं सकता। शाहरूख और काजोल को साथ में देखना मतलब अगले 3 घंटे आप पूरी दुनिया को भूल एक अलग ही दुनिया में जाने वाले हैं भले वो फिल्म आपने हजारों बार पहले देख रखी हो। आप फिल्म के बाद काफी समय तक शाहरूख-काजोल मोड में ही रहेंगे।काजोल ने भले शादी अपनी पर्सनैलिटी से ठीक उलट अजय देवगन से की और शायद इसलिए दोनों बेस्ट कपल में गिने जाते हैं।
हम काजोल की आज कुछ रेयर तस्वीरें लेकर आए हैं जो आपने पहले नहीं देखी होंगी। देखिए आगे की स्लाइड्स पर तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications