इस मशहूर डायरेक्टर ने एक एक्टर पर लगाए 88 करोड़, खेला बड़ा दांव, फ़िल्म का कलेक्शन सुन उड़ जाएंगे होश

Ranveer Singh

संजय लीला भंसाली को भारतीय सिनेमा का सबसे मशहूर फिल्म निर्देशक कहा जाता है. यहां तक कि बताया तो यह भी जाता है कि उनकी फिल्में हिट होने की 100% गारंटी होती है. संजय लीला भंसाली को मल्टीटास्कर के तौर पर भी पहचाना जाता है. ऐसा इसीलिए क्योंकि वह एक फिल्म डायरेक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर, स्क्रीन्राइटर और म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं. लेकिन आज से तकरीबन 10 साल पहले उन्होंने एक नई नवेली एक्टर के साथ में फिल्म बनाई और खूब पानी की तरह पैसा बहा दिया. लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो हर कोई उसे देख कर हैरान हो गया और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

संजय लीला भंसाली ने साल 1996 में शुरू किया निर्देशन

दरअसल आपको बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने अपना निर्देशन करियर साल 1996 में फिल्म 'खामोशी' से किया. इसके बाद में और भी कई सारी फिल्मों को उन्होंने डायरेक्ट किया. यहां तक की उन्होंने हम दिल दे चुके सनम, देवदास, पद्मावत, गंगूबाई काठियावाड़ी और बाजीराव मस्तानी जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई.

साल 2013 में भंसाली ने लिया बड़ा रिस्क

यहां तक कि आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली को कई सारी फिल्मों के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स, फिल्मफेयर अवार्ड और पद्म श्री जैसे कई सारे ख़िताब मिल चुके हैं. लेकिन संजय ने साल 2013 में अपने करियर के साथ में एक बड़ा रिस्क ले लिया. दरअसल उस वक्त उन्होंने ऋतिक रोशन और सलमान खान जैसे मशहूर सितारों को छोड़ एक नए नवेले एक्टर को चुना.

नये नवेले एक्टर रणवीर सिंह के साथ बनाई फिल्म

संजय लीला भंसाली का यह नया नवेला एक्टर और कोई नहीं बल्कि अभी बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले रणवीर सिंह है. इसी के साथ हम बात कर रहे हैं फिल्म 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' की. इस फिल्म को साल 2013 में रिलीज किया गया था. बता दें कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई थी. यहां तक की दोनों की एक्टिंग की भी खूब प्रशंसा हुई.

साल 2010 में रणवीर ने बॉलीवुड में किया था डेब्यू

यह उन दिनों की बात है जब रणवीर सिंह बॉलीवुड में बहुत ही नए थे. उस वक्त उन्हें एक्टिंग करियर में सिर्फ 3 साल हुए थे. दरअसल आपको बता दें कि साल 2010 में उन्होंने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. उसे वक्त तक रणवीर सिंह की एक या दो फिल्में ही रिलीज हो पाई थी. जिसमें लेडिस वर्सेस रिकी बहल और लुटेरा जैसी फ़िल्में शुमार थी. लेकिन भंसाली की बिग बजट की फिल्म में उन्हें कम मिला.

रणवीर सिंह की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

'गोलियों की रासलीला: रामलीला' जब फिल्म रिलीज हुई तो पूरी इंडस्ट्री में तहलका मच गया. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई. बता दे कि इस फिल्म को 88 करोड़ के बजट में बनाया गया और बॉक्स ऑफिस पर इसने 250 करोड़ का कलेक्शन इकट्ठा किया. बताया जाता है कि इस फिल्म का टाइटल पहले 'रामलीला' रखा गया था. लेकिन बाद में कई समुदायों के विरोध की वजह से इसका टाइटल बदल दिया गया था.

Read more about: ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X