शाहिद कपूर से पहले इस सुपरस्टार को ऑफर हुई थी कबीर सिंह, इस वजह से कर दी थी सीधे रिजेक्ट?

ranveer singh, shahid kapoor, kabir singh

संदीप वंगा रेड्डी की फिल्म कबीर सिंह तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। इस वक्त इस फिल्म को लेकर कुछ ऐसा सामने आया है जो कि शायद आपको पता नहीं होगा।

जी हां, पहले इस फिल्म में शाहिद नहीं बल्कि किसी और स्टार को ऑफर दिया गया था। हालांकि इस सुपरस्टार ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। ये सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि रणवीर सिंह हैं जो कि लगातार चर्चा का हिस्सा रहते हैं। इस बात का खुलासा फिल्म के निर्देशक संदीप वांगा ने हाल ही में किया है।

उन्होने बताया कि, इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह से संपर्क किया गया था, लेकिन अभिनेता ने यह कहते हुए इसे अस्वीकार कर दिया कि यह "बहुत डार्क" है। "मुझे रीमेक बनाने के लिए लगातार मुंबई से कॉल आ रहे थे।

सबसे पहले, इसे रणवीर सिंह के सामने पेश किया गया था। मैं उसके साथ ये करना चाहता था। उन्होंने फैसला किया कि वह ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि उस समय उनके लिए बहुत डार्क था।'' ये कारण देते हुए रणवीर सिंह ने फिल्म को करने से मना कर दिया था।

तब किसी को क्या पता था कि शाहिद कपूर इस फिल्म को करेंगे और ये फिल्म उनके करियर की सबसे सफल फिल्म बनकर सामने आएगी। उनके अभिनय को आज भी पसंद किया जाता है और चर्चा होती है।

फिल्म में शाहिद कपूर के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी नजर आईं थीं जिन्होने काफी भोली भाली लड़की का किरदार निभाया था। संदीप वंगा रेड्डी इस वक्त अपनी फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में है और इस फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

रणबीर कपूर लीड रोल कर रहे हैं और ट्रेलर काफी दमदार दिखा है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए आ रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X