Birthday: कोल्हापुरी चप्पल से शुरू हुई रणवीर सिंह के अजीब स्टाइल की कहानी, मजेदार तस्वीरें

By Prachi Dixit

महज 34 साल की उम्र में बॅालीवुड पर अपने नाम की कमाई की है रणवीर सिंह ने। कई बड़े सुपरस्टार के बीच रणवीर ने वो जगह हासिल कर ली है, जहां पर फिल्में उनके नाम से बिकती हैं। महज 9 साल में वह 900 करोड़ से अधिक कमाने वाले सुपरस्टार बन गए हैं। आज इसी करोड़ों सुपरस्टार का जन्मदिन है। 6 जुलाई 1985 को रणवीर का जन्म हुआ।

रणवीर की निजी जिंदगी हो या प्रोफेशनल जिंदगी कभी भी उनका ग्राफ नीचे नहीं गया। डेब्यू फिल्म बैंड बाजा बारात के बाद हर किसी ने रणवीर को गूगल पर सर्च करना शुरू कर दिया। हर कोई यही जानना चाहता था कि ये आया कहां से हैं। कौन है। आज रणवीर की पहचान रामलीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, सिंबा जैसी सुपरहिट फिल्मों से है।

ranveer singh

पद्मावत रणवीर के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। ये फिल्म 300 करोड़ तक पहुंच गई। निजी जिंदगी में रणवीर का नाम वैसे कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा। लेकिन बॅालीवुड के इस राम को उसकी लीला रामलीला के सेट पर मिली। दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी बन गईं।

शादी के मामले में भी वह परफेक्ट पति बन गए। कई बार उन्होंने ये साबित किया है कि उनसे ज्यादा लविंग और केयरिंग पति दीपिका के लिए कोई दूसरा नहीं बन सकता। फिर चाहे वह किसी की शादी मेें दीपिका के चप्पल उठाकर चलना क्यों ना हो। वैसे एक और मामले में रणवीर काफी अलग हैं।

वो है उनका स्टाइल। हमारा मतलब कि अजीब स्टाइल। लेकिन क्या आप जानते हैं अपनी इस अजीब स्टाइल का आइडिया उन्हें कब और कहां से आया...यहां देखिए खास रिपोर्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X