बॉलीवुड में कदम रखने से पहले इन स्टार्स ने किया वेटर का काम, फिर बनाया नाम

Ranveer Singh, Akshay Kumar, Randeep Hooda

बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी सारे लोग अपनी पहचान बनाने के लिए आते हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं की बॉक्स ऑफिस पर सफलता हर किसी को मिल जाए। इंडस्ट्री में टिकने के लिए सितारों को काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं। लेकिन फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले कई सारे सितारे कहीं ना कहीं नौकरी भी कर चुके हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने अभिनेता बनने से पहले वेटर का काम किया।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दमदार एक्टर माने जाते हैं। बता दे कि उन्हें बॉलीवुड का खिलाड़ी भी कहा जाता है। लेकिन आज के वक्त में वह एक सफल एक्टर बन चुके हैं। बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि अक्षय कुमार एक अभिनेता बनने से पहले वेटर का काम किया करते थे। खुद अक्षय कुमार ने इस बात का खुलासा किया था कि बैंकॉक में वह वेटर और शेफ की नौकरी किया करते थे।

रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक जबरदस्त कलाकार माने जाते हैं और आपको बता दें कि आने वाली फिल्में उनकी काफी चर्चा में चल रही है। लेकिन वह अपनी लव लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान खुद रणदीप हुड्डा ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया था कि वह एक्टिंग करने से पहले एक वेटर की नौकरी किया करते थे। उस वक्त वह ऑस्ट्रेलिया में रहा करते थे।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह आज के वक्त में बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता माने जाते हैं और अक्सर जब भी उनकी फिल्में आती है तो फैंस भी काफी उत्साहित हो जाते हैं। लेकिन खुद रणवीर सिंह ने इस बात का खुलासा किया था कि वह अमेरिका में रहने के दौरान वेटर की नौकरी किया करते थे। दरअसल उन्होंने बताया था कि उन्हें पॉकेट मनी की जरूरत थी और इसी के लिए उन्होंने यह नौकरी की।

बोमन ईरानी

बोमन ईरानी बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि उन्होंने 42 साल की उम्र में बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इससे पहले उन्होंने बतौर फोटोग्राफर भी काम किया। खुद ही बोमन ईरानी ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने मुंबई के ताज होटल में 2 साल तक वेटर की नौकरी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X