Alert..क्या इस मामले में..रणवीर दे रहे हैं..सलमान खान को टक्कर..
रणवीर सिंह पद्मावती से सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं। हर साल रणवीर एक या दो फिल्मों से अपने फैंस का उत्साह बढ़ाते हुए नजर आते हैं। आखिर उनके इस स्टारडम की वजह क्या है।
रणवीर सिंह की स्टारडम का फितूर दिनों दिन बढ़ता चला जा रहा है। साल में वह केवल एक या दो फिल्मों से दस्तक देते हैं। फिर भी वह खुद के स्टारडम को बरकरार रखने में हमेशा सबसे आगे रहे हैं।
फिल्मों के साथ वह अक्सर दीपिका पादुकोण के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं।अगर वो ट्रिप पर भी जाते हैं तो वो भी खबर बन जाती है। अगर वह किसी एड की शूटिंग कर रहे हो तो वो भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगती है।

एक तरफ जहां अक्षय कुमार, शाहरूख खान और सलमान खान अपनी ब्लॅाकबस्टर फिल्मों के साथ छाए रहते हैं। तो दूसरी तरफ रणवीर अपने लुक और दीपिका के साथ रिश्ते को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं।
हमें इस बात का अंदाजा भी नहीं है कि कैसे एक साधारण सा दिखने वाला लड़का संजय लीला भंसाली की रामलीला के बाद एक स्टार फेस हो जाता है। आइए चलिए जानते हैं कि अपने स्टारडम को संभाले रखने का कौन सा फार्मूला रणवीर इस्तेमाल करते हैं..


Click it and Unblock the Notifications











