रणवीर सिंह की दादी थीं पाकिस्तान की सुपरस्टार, राज कपूर ने दिया ब्रेक, बन गईं विलेन

रणवीर सिंह एक मंझे हुए कलाकार हैं और 6 जुलाई को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन उनके अंदर अभिनय की कला कहां से आई, ये सोचने वाली बात है। कई लोगों को लगता है कि चूंकि रणवीर सिंह के फूफा अनिल कपूर हैं इसलिए शायद उनके अंदर भी एक्टिंग का कीड़ा आ गया।

लेकिन कम ही लोगों को पता है कि रणवीर सिंह की दादी चांद बर्क एक पंजाबी सुपरस्टार थीं जिन्होंने हिंदी फिल्मों में भी खूब नाम कमाया। रणवीर की दादी चांद बर्क, भारत - पाकिस्तान विभाजन से पहले, लाहौर में फिल्मों में काम करती थीं और उन्हें पंजाब की Dancing Lily के नाम से जाना जाता था।

ranveer-singh-s-grandmother-chand-burke-was-superstar-got-a-break-by-raj-kapoor-in-boot-polish

विभाजन के बाद चांद बर्क भारत आ गईं। उन्होंने फिल्मों में अपनी किस्मत आज़माना शुरू की और इस दौरान एक फिल्म के लेखक - डायरेक्टर निरंजन से शादी कर ली। 1954 में राज कपूर ने उन्हें अपनी फिल्म बूट पॉलिश में विलेन बनाकर पेश किया जिसके बाद चांद बर्क को बॉलीवुड में सफलता और पहचान दोनों मिली। 1954 में उन्होंने निरंजन से तलाक लेकर एक बिज़नेसमैन से शादी कर ली जो रणवीर सिंह के दादाजी हैं।

पंजाबी सुपरस्टार चांद बर्क

पंजाबी सुपरस्टार चांद बर्क

रणवीर सिंह की दादी चांद बर्क पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार थीं। उन्होंने भारत की आज़ादी से पहले ही फिल्मों में कदम रखा था। 1946 में उनकी पहली फिल्म कहां गए रिलीज़ हुई। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। 1953 में आई पंजाबी फिल्म कौड़े शाह ने उन्हें सफलता दिलाई।

राज कपूर ने दिया बड़ा ब्रेक

राज कपूर ने दिया बड़ा ब्रेक

1954 में आई फिल्म बूट पॉलिश में राज कपूर ने चांद बर्क को एक बड़ा ब्रेक दिया और वो इस फिल्म से काफी फेमस हो गईं। इसके बाद उन्होंने कई पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम किया जिनमें शाही चोर, बसंत बहार, अदालत, लाजवंती, सोहनी माहीवाल और अपने हुए पराए जैसी फिल्में शामिल हैं।

बचनप से था एक्टिंग का शौक

बचनप से था एक्टिंग का शौक

रणवीर सिंह को बचपन से ही एक्टिंग का काफी शौक था। वो अक्सर अपने स्कूल में एक्टिंग और डांसिंग से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेते रहते थे।

चांद बर्क भी थी डांस की शौकीन

चांद बर्क भी थी डांस की शौकीन

रणवीर सिंह की दादी चांद बर्क भी डांस की काफी शौकीन थीं। रणवीर को डांस का शौक अपनी दादी से ही मिला है। चांद बर्क ने 1954 में सुंदर सिंह भवनानी नाम के एक बिज़नेसमैन से शादी कर ली। उनके दो बच्चे हुए - टोनिया और जगजीत सिंह भवनानी। जगजीत सिंह भवानानी रणवीर के पिता हैं।

सोनम कपूर के रिश्तेदार

सोनम कपूर के रिश्तेदार

रणवीर के दादाजी, सुंदर सिंह भवानानी की बहन, सोनम कपूर की नानी हैं। यानि कि सोनम कपूर के नाना और रणवीर सिंह के दादाजी, भाई - बहन थे। सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर, रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवानानी की बहन हैं।

बचपन से ही शरारती

बचपन से ही शरारती

रणवीर सिंह बचपन से ही काफी शरारती थे। ये देखिए उनके बचपन की एक शरारत से भरी तस्वीर।

मोहरा के सेट पर

मोहरा के सेट पर

रणवीर सिंह, मोहरा की शूटिंग के दौरान सेट पर पहुंच गए थे। टिप टिप बरसा पानी गाने की शूटिंग के दौरान रवीना टंडन को उन्हें सेट से बाहर निकलवाना पड़ा था।

करण जौहर ने कहा कौन देखेगा इस लड़के को

करण जौहर ने कहा कौन देखेगा इस लड़के को

बैंड बाजा बारात से रणवीर सिंह ने अपना डेब्यू किया। जब करण जौहर ने फिल्म के पोस्टर पर रणवीर सिंह को देखा तो उन्होंने कहा कि इस शक्ल वाले लड़के को कौन देखेगा। करण जौहर ने भविष्यवाणी तक कर दी थी कि रणवीर सिंह का इस इंडस्ट्री में कोई करियर नहीं है।

आज एलान की है

आज एलान की है

वही करण जौहर, 6 जुलाई को रणवीर के जन्मदिन पर आज उनके साथ अपनी फिल्म का एलान कर चुके हैं। फिल्म का नाम है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट दिखाई देंगी।

10 साल का शानदार करियर

10 साल का शानदार करियर

रणवीर सिंह ने बेहद सफलतापूर्वक बॉलीवुड में 10 साल का लंबा सफर तय कर लिया है। यशराज फिल्म्स के साथ अपनी शुरूआत करने के बाद रणवीर सिंह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इन 10 सालों में रणवीर सिंह ने अपने किरदारों में अलग अलग तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। और उम्मीद है कि उनकी आने वाली फिल्में उन्हें और भी सफल बनाएंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X