शाहरूख खान की डॉन छोड़िए, रणवीर सिंह ने तो सलमान खान को भी रिप्लेस कर दिया है
गपशप गली में तेज़ी से अफवाहें फैलीं कि रणवीर सिंह बॉलीवुड के नए डॉन बन चुके हैं और शाहरूख खान को डॉन 3 में रणवीर सिंह रिप्लेस कर रहे हैं। लेकिन डॉन मतलब केवल शाहरूख खान, इसलिए फरहान अख्तर और ज़ोया अख्तर ने तुरंत ही इन खबरों को बेबुनियाद बताया। लेकिन सवाल ये है कि आखिर ये अफवाह उठी ही क्यों।
पहला कारण तो ये कि जिसने भी ये अफवाह उड़ाई, उसे लगा कि शायद, शाहरूख खान या फरहान अख्तर फिल्म के बारे में कुछ बता दें। लेकिन उससे भी दिलचस्प बात ये है कि खबर उड़ाने वाले को ये पता था कि रणवीर सिंह अपने करियर में उस बुलंदी पर पहुंच चुके हैं कि अगर शाहरूख को रिप्लेस करने जैसी नौबत आए तो लोग इसे मज़ाक नहीं समझेंगे।

यही हुआ भी, सबने यकीन कर लिया कि फिल्म में रणवीर सिंह ने शाहरूख खान को रिप्लेस कर दिया है और कैटरीना कैफ को फिल्म की हीरोइन के तौर पर अप्रोच किया गया है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह अपनी मेहनत से वाकई उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं कि वो किसी भी ए लिस्ट एक्टर के लिए खतरा बन चुके हैं ।
बैंड बाजा बारात से लेकर गली बॉय तक रणवीर सिंह ने अपने अभिनय में इतने रंग दिखा दिए हैं कि अब ये सोचना मुश्किल है कि ऐसा क्या है जो रणवीर सिंह नहीं कर सकते। तो ज़ाहिर सी बात है कि सबकी पहली पसंद भी रणवीर सिंह बन चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











