#NewEntry: शाहरूख - सलमान से रणबीर - ऋतिक को किया रिप्लेस...भनक भी नहीं लगी!
बॉलीवुड में कुछ चीज़ें कभी नहीं टिकती और इनमें से एक होती है किसी स्टार का वक्त। हालांकि शाहरूख - सलमान - आमिर को इस मामले में सबसे लकी कहा जाएगा। ऋषि कपूर के बाद अगर कोई स्टारडम के करीब आया तो वो थे बॉलीवुड के खान।
इसके बाद अजय देवगन और अक्षय कुमार को थोड़ा सा वक्त लगा लेकिन वो भी उसी स्टारडम के पैमाने पर साथ आकर खड़े हुए। लेकिन इसके बाद करीब 17 - 18 सालों तक कोई नया सुपरस्टार नहीं आया। बॉलीवुड को अगला सुपरस्टार मिला ऋतिक रोशन के रूप में।
[#Dhoomdaar: धूम रीलोडेड का महाट्विस्ट - ऋतिक - सलमान Vs रणवीर!]
हालांकि अभिषेक बच्चन और शाहिद कपूर से लोगों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन स्टारडम का स्वाद चखते चखते उन्हें भी काफी वक्त लग गया। ऋतिक रोशन के बाद अगर सही मायनों में ऐसा कोई आया जिसे आते ही बॉलीवुड ने अपनी स्टारडम सौंप दी तो वो थे रणबीर कपूर।
[Ahaaaan Pics: तो अब दीपिका बन चुकी हैं रणवीर की 'मेरी वाली'!]
लेकिन हालांकि उनके साथ भी इमरान खान आए और चले गए। इस बीच कई सुपरस्टार्स की खेप धीरे धीरे आई। लेकिन एक ऐसा इंसान था जिसने धीरे धीरे अपनी स्टारडम खान्स और रोशन के बराबर कर ली और किसी को भनक तक नहीं लगी।
जानिए कैसे रणवीर सिंह ने कैसे बॉलीवुड सुपरस्टार्स का सिंहासन हिला कर हासिल कर ही लिया अपना स्टारडम -


Click it and Unblock the Notifications