फरवरी में होगी अजय देवगन और रणवीर सिंह की रिकॅार्ड तोड़ कमाई, बैक टू बैक 4 फिल्में !
रणवीर सिंह और अजय देवगन ने मिलकर सिंबा से तकरीबन 250 करोड़ की कमाई की। फरवरी में ये दोनों एक दूसरे से टक्कर लेते हुए नजर आयेंगे। हालांकि इन दोनों की फिल्में एक साथ रिलीज नहीं हो रही हैं। लेकिन फरवरी में रणवीर और अजय देवगन में से कौन बॅाक्स ऑफिस पर राज करेगा ये देखना दिलचस्प होगा।
फरवरी में कुल मिलाकर 5 फिल्में रिलीज हो रही हैं। इसकी शुरुआत राजकुमार राव, सोनम कपूर और अनिल कपूर की बहुप्रतिक्षित फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा से होने जा रही है। इस फिल्म की कहानी में एक सरप्राइज एलीमेंट बताया जा रहा है। जो दर्शकों को अंत में चौंका सकता है।
रिपोर्टस की मानें तो असली टक्कर रणवीर सिंह और अजय देवगन की देखने को मिलेगी। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की गली बॅाय 14 फरवरी को रिलीज हो रही है।

अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की मल्टी स्टारर फिल्म टोटल धमाल महीने के अंत में 22 फरवरी को रिलीज की जा रही है। ट्रेड जानकारों के मुताबिक रणवीर और अजय देवगन मिलकर फरवरी में रिलीज होने वाली 2 फिल्मों को तगड़ा धक्का दे सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...


Click it and Unblock the Notifications











