रणवीर सिंह की दादी अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर चला चुकी हैं जादू, लाहौर से मुंबई तक थीं मशहूर

Ranveer Singh Grandmother Chand Burke

Ranveer Singh Grandmother Chand Burke: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और वह एक मल्टी टैलेंटेड अभिनेता है। उनका परिवार भी काफी लंबे वक्त से फिल्म इंडस्ट्री का एक खास हिस्सा रहा है। बहुत कम लोग जानते हैं कि रणवीर सिंह की दादी चांद बर्क साल 1940 के दशक की एक मशहूर अभिनेत्री हुआ करती थी।

चांद बर्क का जन्म 1932 में हुआ और वह 1940 के दशक की एक बड़ी अभिनेत्री बन गई थी। लोग उनकी एक्टिंग को भी काफी ज्यादा पसंद करते थे क्योंकि उनकी स्क्रीन प्रेजेंस भी काफी ज्यादा जबरदस्त थी। उन्होंने हिंदी और पंजाबी दोनों फिल्मों में काफी बेहतरीन ऐक्टिंग की और 20 साल से ज्यादा काम किया।

दरअसल, चांद बर्क एक ईसाई परिवार से आई थी और 12 भाई बहनों के बीच सबसे छोटी भी थी। वह दिमाग से भी बहुत होशियार थी और स्कूल में उनकी परफॉर्मेंस काफी अच्छी थी। वह बहुत ही बेहतरीन डांसर भी रह चुकी है। चांद ने 1946 में माहेश्वरी प्रोडक्शंस से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

चांद बर्क ने निरंजन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'कहां गए' में पहली बार काम किया और उन्होंने लाहौर में बनी कई सारी पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। खबरों के अनुसार साल 1945 में उन्होंने डायरेक्टर निरंजन के साथ में शादी रचाई और साल 1954 में वह अलग हो गए थे। भारत के विभाजन और एक्ट्रेस के मुंबई आ जाने के चलते उनके करियर पर असर पड़ा।

एक वक्त बाद चांद बर्क फिल्म इंडस्ट्री से गुमनाम हो गई थी और बाद में राज कपूर ने उनको खोज निकाला। उन्हें एक नया मौका मिला और राज कपूर की फिल्म 'बूट पॉलिश' से उन्होंने बच्चे नाज और रतन कुमार की सताती चाचा के तौर पर एक खास पहचान बनाई। आज भी चांद बर्क की खूबसूरती के खूब चर्चे हैं।

Read more about: ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X