बॉलीवुड के इस हीरो ने बिग बजट की बैक-टू-बैक दी 3 फ्लॉप फिल्मे, अब इस मूवी पर टिका एक्टर का करियर

Ranveer Singh, Alia Bhatt,

कोरोना महामारी के दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सारे सितारों का करियर ठप हो गया था। इतना ही नहीं कुछ सितारों ने तो बाद में इस बुरे वक्त से उबरने के लिए काफी कुछ किया और अपने बेहतरीन काम की वजह से एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज करने लगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही सुपरस्टार के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी पिछली तीन फिल्में फ्लॉप हो गई। इतना ही नहीं वह अभी भी एक हिट फिल्म के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं। अब जल्दी ही उनकी एक और फिल्म आने वाली है और उनका भविष्य इसी फिल्म पर टिका हुआ है। दरअसल हम बात कर रहे हैं, बॉलीवुड के 'गली ब्वॉय' कहे जाने वाले रणवीर सिंह की।

लगातार दे डाली 3 फ्लॉप फ़िल्में

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने इंडस्ट्री में 'पद्मावत' और 'सिंबा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद में 'गली ब्वॉय' जैसी फिल्मों में भी काम किया। जिसके बाद में उनका करियर सातवें आसमान पर पहुंच गया। लेकिन पिछले डेढ़ सालों से उनकी तीन बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है, जो कि बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरे तरीके से फ्लॉप हुई।

कोरोना में डूबा करियर

इसी के साथ आपको बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान जब बॉलीवुड की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप होती जा रही थी तो रणवीर सिंह की '83' फिल्म पर सभी की उम्मीदें टिकी हुई थी। इस फिल्म की गिनती बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से होती है। फिल्म का बजट 'बाहुबली' से भी ज्यादा बताया गया था। जिसके बाद में इस फिल्म को 24 दिसंबर 2021 में रिलीज किया गया। रणवीर सिंह के अभिनय की भी खूब तारीफ की गई। लेकिन इसके बावजूद भी 270 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज़ 109.2 करोड़ कहीं कलेक्शन इकट्ठा किया और फिल्म बुरी तरीके से फ्लॉक रही।

दूसरी फ़िल्म भी बॉक्सऑफिस पर नहीं दिखा पाई कमाल

लेकिन इसके बावजूद भी रणवीर सिंह ने हार नहीं मानी और फिर से एक नए अंदाज में 'जयेशभाई जोरदार' फिल्म में नजर आए थे। लेकिन इस फिल्म का पिछली वाली फिल्म से भी बहुत ही बुरा हाल रहा और 90 करोड़ की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15.59 करोड़ का ही कलेक्शन इकट्ठा किया। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर पिट गई।

एक्टर की तीसरी फ़िल्म भी बॉक्सऑफिस पर पिटी

जिसके बाद में रणवीर सिंह की पिछले साल 23 दिसंबर को 'सर्कस' फिल्म रिलीज हुई थी। हर किसी को यही उम्मीद लग रही थी कि रोहित शेट्टी के साथ सिंबा जैसे एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म होने वाली है। लेकिन यहां पर भी एक्टर की किस्मत पलट गई। कुछ खबरों की मानें तो आपको बता दें कि फिल्म 'सर्कस' को 150 करोड़ के बजट में बनाया गया था। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने महज़ 35.65 करोड़ का कलेक्शन किया और बुरी तरह पिट गई।

रणवीर की आने वाली फ़िल्म से लगी हैं हर किसी को उम्मीदें

इसी के साथ आपको बता दें कि 38 साल के रणवीर सिंह ने लगातार तीन फिल्में फ्लॉप बॉलीवुड को दी है। लेकिन अब जल्दी ही उनकी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से अपने करियर की इन फ्लॉप फिल्मों की चेन को तोड़ना चाहते हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट में आलिया भट्ट को देखा जाने वाला है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस फिल्म को इसी महीने यानी कि 28 जुलाई 2023 को रिलीज किया जाएगा और इस फिल्म को 200 करोड़ के बजट में बनाया गया है।

Read more about: ranveer singh alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X