रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय ने बनाया रिकॉर्ड- 13 अवॉर्ड जीत जोया अख्तर ने कर दिया कमाल
फिल्मफेयर अवॉर्ड 2020 में बेस्ट एक्टर रणवीर सिंह और बेस्ट एस्ट्रेस आलिया भट्ट को फिल्म गली बॉय के लिए चुना गया है। जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय ने इस अवॉर्ड फंक्शन में कई अवॉर्ड जीते। इसी के साथ गली बॉय ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। दरअसल साल 2019 में आई इस फिल्म ने अब तक 13 अवॉर्ड जीत लिए हैं। इसी के साथ ये सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम करने वाली फिल्म बन गई है।
इससे पहले सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम करने वाली फिल्म रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन की फिल्म ब्लैक थी। जिसने कुल 11 अवॉर्ड झटके थे। लेकिन इस बार गली बॉय फिल्म ने इस रिकॉर्ड को इतने सालों में तोड़ दिया। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस फिल्म ने 13 अलग अलग श्रेणियों में अवॉर्ड जीते हैं।

फिल्मफेयर अवॉर्ड 2020 में बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट सॉन्ग, सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक एल्बम और बेस्ट फिल्म समेत कई अवॉर्ड गली बॉय फिल्म ने जीते। इस बार सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस भी गली बॉय को मिले थे।
रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के अलावा गली बॉय फिल्म में कल्कि कोचलिन का भी अहम रोल था। फिल्म ने राष्ट्रीय ही नहीं अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान हासिल की। दरअसल ऑस्कर अवॉर्ड में भी गली बॉय को बेस्ट फीचर के लिए नॉमिनेशंस मिला था। हालांकि ये अवॉर्ड नहीं जीत पाई थी।
फिल्म में रैपर की भूमिका में रणवीर सिंह लीड रोल में थे। जिनकी एक्टिंग की तारीफ आज भी दर्शक करना नहीं चूकते। मुराद किरदार से उन्होंने सभी का दिल जीता था। इसके अलावा आलिया और कल्कि के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी काबिल-ए-तारीफ काम किया था। सिद्धांत चतुर्वेदी की तारीफ महानायक अमिताभ बच्चन ने भी की थी।


Click it and Unblock the Notifications











