ब्रेकअप और रणवीर-दीपिका..विश्वास भी मत कीजिए.तस्वीरें देख खुश हो जाइए!

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बारे में खबरें आ रही हैं कि उन्होंने ब्रेकअप कर लिया है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है इसका तो अभी अंदाजा लगा पाना मुश्किल है लेकिन देखिए उनकी कुछ लवी डवी तस्वीरें

By Shweta

अफवाह और खबरों की माने तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का ब्रेकअप हो चुका है। दोनों ने ब्रेकअप कर अपनी राहें जुदा कर ली हैं। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो एक ना एक दिन जरूर पता चल जाएगा लेकिन उनके फैन्स इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे।

['Jab we met' रियल करीना और सीरियस शाहिद एक साथ वो भी ब्रेक'अप' के बाद]

खैर वो सब छोड़िए जब कंफर्म होगा तब दुखी हो लेंगे क्योंकि हमारी नजरों में तो ये एक बेहतरीन कपल हमेशा से थे। रणवीर ने दीपिका को तब संभाला जब वो रणबीर के साथ ब्रेकअप से काफी दुखी थीं। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते का सच नहीं छिपाया।

Ranveer Deepika

रणवीर सिंह फिलहाल बॉलीवुड के सबसे बिंदास स्टार हैं। अब इसी बिंदासपन में वो कुछ भी कर ले सब अच्छा ही लगता है।कभी कहीं भी कुछ भी करना चाहे वो उनके दोस्त हो या गर्लफ्रेंड रणवीर को कोई फर्क नहीं पड़ता।

मदारी की स्क्रीनिंग के दौरान दीपिका को रणवीर कार तक छोड़ने गए तो दीपिका ने उन्हें किस कर के बाय किया और देखने वाले देखते ही रह गए। लेकिन यही तो इस कपल का स्टाइल है। रणवीर सिंह या दीपिका कुछ भी करते हैं और बिंदास करते हैं।

रणवीर सिंह मस्तमौला हैं तो दीपिका पादुकोण भी काफी मीडिया फ्रेंडली हैं। इनकी साथ साथ में एक नहीं कई lovey dovey moments की तस्वीरें हम देख चुके हैं।

अब इन तस्वीरों के देखकर भला कौन मानेगा कि दोनों ने ब्रेकअप कर अपनी राहें जुदा कर ली हैं।

यहां तक की इनके ब्रेकअप की खबरें जरूर आ रही हैं लेकिन इन्होंने ब्रेकअप क्यों किया ये किसी को नहीं पता तो ज्यादा उम्मीद है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो।

हमेशा से ही दोनों की लवी डवी तस्वीरें मीडिया में आती रही हैं। कभी अवार्ड शो में तो कभी एयरपोर्ट पर।

अब इसी तस्वीर को देख लीजिए दोनों कितने क्यूट लग रहे हैं साथ में।

इसे कहते हैं कि हमे जमाने कि परवाह नहीं। आखिर सेलिब्रिटी होते हुए पब्लिकली एक्सेप्ट करना भी कम कठिन नहीं है।

इसे कहते मेड फोर इच अदर। हम तो यही चाहेंगे कि दोनों की ब्रेकअप की खबरें कोरी अफवाह से ज्यादा और कुछ नहीं हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X