8 साल में 13 फिल्में, सबसे बड़े 100 करोड़ी सुपरस्टार, आते ही किया बड़ा Dhamaka
बॉलीवुड के सबसे क्रेजी स्टार कहें या अपने टैलेंट से इंडस्ट्री पर राज करने वाले सुपरस्टार। आज हम जिस एक्टर के बारे में बात करने वाले हैं उनके जैसा न कोई था और न ही कोई हो सकता है। ये सुपरस्टार जहां पहुंच जाते हैं अपनी क्रेजीनेस से सारी लाइमलाइट अपने नाम कर लेते हैं। हाई एनर्जी के लिए ये हर जगह कॉम्पलीमेंट पाते हैं। एक्टर इतने शानदार कि फिल्म के किरदार में ऐसे ढ़ल जाते हैं कि उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो जाता है। इन सब बातों को देखते हुए कोई हैरानी की बात नहीं है कि सिर्फ 8 सालों में इन्होंने सबसे बड़े सुपरस्टार का टैग हासिल कर लिया है।
[अक्षय कुमार बैक-टू-बैक Dhamaka, 2.0 के बाद एक और बड़ी फिल्म, भव्य सेट तैयार]
अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं अभिनेता रणवीर सिंह की... रणवीर सिंह ने आज के ही दिन 8 साल पहले फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इन 8 सालों में उन्होंने लगभग 13 फिल्में की हैं और इतने कम समय में तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली हैं। क्रेजी स्टाइल से लेकर शानदार फिल्मों तक.. रणवीर सिंह ने सिर्फ 8 सालों में साबित कर दिया है कि उन जैसा सुपरस्टार कोई नहीं हो सकता। चाहे एक्शन हो, रोमांस हो या फिर कॉमेडी हर अंदाज में रणवीर सुपर-डुपर हिट हैं।

रणवीर सिंह आज इतने बड़े स्टार हैं कि वे एक फिल्म के लिए करोड़ों में फीस चार्ज करते हैं और तो और 8 सालों में रणवीर की तगड़ा प्रॉपर्टी के बारे में जानकर तो आप चौंक ही जाएंगे। तो चलिए बॉलीवुड में 8 साल पूरे करने पर हम आपको बताते हैं रणवीर सिंह की फिल्मी और प्राइवेट लाइफ से जुड़ी कुछ ऐसी ही दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications