Ranveer Singh Birthday: सिर्फ 'रॉकी' बनकर ही नहीं, आने वाली इन 5 फिल्मों के साथ तहलका मचा सकते हैं रणवीर सिंह

ranveer-singh-birthday-upcoming-movies-of-ranveer-from-rocky-aur-raani-kii-prem-kahaani-to-don-3

Ranveer Singh Upcoming Movies: दमदार अभिनेता रणवीर सिंह फिलहाल अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और करण जौहर की फिल्म में रणवीर का रंगीन अंदाज सभी को बेहद पसंद आ रहे हैं। कोई शक नहीं है कि रणवीर फैंस इस अनाउंसमेंट को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

देखा जाए तो रणवीर के लिए ये फिल्म काफी महत्वपूर्ण है। इससे पहले अभिनेता की जयेशभाई जोरदार और सर्कस जैसी फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रही हैं। लिहाजा, अब इस रोमांटिक- ड्रामा से काफी उम्मीदें हैं।

फिलहाल रणवीर की आगामी फिल्मों को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन अफवाहों में रणवीर का नाम कई बड़ी फिल्मों से जुड़ा जा रहा है। संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म से लेकर फरहान अख्तर के साथ रणवीर के जुड़ने की खबरें हैं। यदि इन फिल्मों में रणवीर का नाम फाइनल हो जाता है.. तो कोई शक नहीं कि अभिनेता बॉक्स ऑफिस तहलका मचा देंगे।

यहां जानें किन प्रोजेक्ट्स से जोड़ा जा रहा है रणवीर सिंह का नाम-

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में आने वाली है। इस रोमांटिक- ड्रामा का निर्देशन करण जौहर ने किया है। फिल्म ने इनके साथ धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी जैसे कलाकार भी हैं।

अन्नियन रीमेक

तमिल सिनेमा के जाने माने निर्देशक एस शंकर ने अपनी अगली फिल्म के लिए रणवीर सिंह को लॉक कर लिया है। यह फिल्म साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म अन्नियन (Anniyan) की हिंदी रीमेक होगी। यह एक पैन- इंडिया फिल्म होगी। हालांकि फिल्म 2022 में ही फ्लोर पर जाने वाली थी, लेकिन अभी तक ये शुरु नहीं हुई है। फिलहाल इसे लेकर कोई रिपोर्ट नहीं आई है।

शक्तिमान

90 के दशक के सबसे पॉपुलर सुपरहीरो 'शक्तिमान' पर फिल्म बन रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को अप्रोच किया गया है और उन्होंने इसमें दिलचस्पी दिखाई है। निर्माताओं को लगता है कि रणवीर इस सुपरहीरो के किरदार को स्वाभाविक रूप से पर्दे पर निभा सकते हैं।

बैजू बावरा

संजय लीला भंसाली ने अपनी आगामी फिल्म बैजू बावरा पर काम शुरु कर दिया है। फिलहाल फिल्म प्री- प्रोडक्शन स्टेज पर है। फिल्म के कलाकारों को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.. लेकिन अफवाहें हैं कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी इसमें फाइनल है।

डॉन 3

रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान अख्तर अपनी फिल्म डॉन 3 पर काम शुरु कर चुके हैं। लेकिन इस बार फ्रैंचाइजी में शाहरुख नहीं, बल्कि रणवीर सिंह मुख्य किरदार में होंगे। फिलहाल इसकी घोषणा का बेसब्री से इंतजार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X