Ranveer Singh Birthday- अनमैचेबल एनर्जी और जबरदस्त मूव्स से भरे हैं रणवीर सिंह ये ट्रैक्स, जन्मदिन पर देखिए..

By Filmibeat Desk
ranveer singh birthday

सुपरस्टार रणवीर सिंह एक एनर्जी पावरहाउस हैं, उनका जोश उनके हर गाने में नजर आता है। उनका जादुई स्क्रीन प्रेजेंस और बेजोड़ एनर्जी उनके म्यूजिकल नंबर्स को एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी वाइब्स देते हैं, जो उन्हें हिट बनाने में मददगार साबित होते हैं।

सालों से उनके गाने चार्ट्स पर ट्रेंड करते आए हैं और रिलीज के बाद भी लोगों के दिलों को जीत रहे हैं। ऐसे में आज उनके बर्थडे के खास मौके पर, यह रहे रणवीर सिंह की फिल्मों से उनके एवरग्रीन सॉन्ग्स, जिन्हें सुपरस्टार ने यादगार बना दिया है।

1. खालिबली - पद्मावत फिल्म में, "खलीबली" गाने में रणवीर सिंह ने शक्तिशाली और आकर्षक अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाई है। उनका एनर्जेटिक और इंटेंस परफॉर्मेंस इस गाने को यादगार बनाता है, जिससे यह बॉलीवुड के सबसे फेमस ट्रैक में से एक बन जाता है।

2. गल्लां गुडियां - दिल धड़कने दो में रणवीर सिंह ने एक मजेदार, डांस से भरपूर गाने में परफॉर्म किया है। उनकी एनर्जी से भरपूर और डांस मूव्स इस फैमिली सेलिब्रेशन सॉन्ग को बहुत ही मजेदार बनाते हैं। ऐसे में जब भी इस सॉन्ग को फैमिली इवेंट्स या पार्टियों में बजाया जाता है, तब लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ जाती है।

3. ऐंवयी ऐंवयी - बैंड बाजा बारात से "ऐंवयी ऐंवयी" गाने से रणवीर ने अपना डेब्यू किया था, यह गाना ऑउट होने के साथ ही रातों रात हिट हो गया था। गाने में रणवीर की एनर्जी ने शादी के जश्न के लिए परफेक्ट मूड सेट करते हुए, इसे एवरग्रीन हिट बना दिया।

4. हार्ट थ्रोब - रणवीर सिंह द्वारा की गई फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी के गाने हार्ड थ्रोब में उनका चार्म पूरी तरह से नजर आता है। उनके प्लेफिल मूव्स गाने को अनोखा बना देते हैं, और ये दिखाता है कि वो एक सच्चे हार्ट थ्रोब है।

5. मल्हारी - बाजीराव मस्तानी का गाना मल्हारी जीत के जश्न का एंथम है। रणवीर सिंह का कमांडिंग प्रसेंस और उनके दमदार डांस मूव्स इस हाई एनर्जी नंबर को यादगार बनाते हैं।

6. आदत से मजबूर - लेडीज़ वर्सेज रिकी बहल में, "आदत से मजबूर" गाने में रणवीर के चार्म के साथ थोड़ी बदमाशियों को मिलाने का उनका टेलेंट खूबसूरती से दिखाया गया है। एक ठग के रूप में उनकी कमाल की एक्टिंग, कैची लिरिक्स और लाइवली बीट्स के साथ, यह गाना हमेशा से ही लोगों का पसंदीदा रहा है।

7. तत्तड़ तत्तड़- गोलियों की रासलीला रामलीला का गाना "तत्तड़ तत्तड़" खूबसूरत गानों और एनर्जी का मेल है। रणवीर सिंह के जबरदस्त डांस मूव्स और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस गाने को एवरग्रीन ट्रैक में बदल देते हैं, इसके साथ ही यह सांस्कृतिक समारोहों में एक खास जगह रखता है।

रणवीर सिंह की हर गाने में एनर्जी लाने की क्षमता उन्हें बॉलीवुड में खास बनाती है। उनके गाने न सिर्फ रिलीज़ होते ही पॉपुलर हो जाते हैं बल्कि एवरग्रीन हिट भी बन जाते हैं। यह उनके अनमैचेबल एनर्जी और कमाल के टेलेंट का जश्न मनाता है।

Read more about: ranveer singh birthday
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X