..................... Ranveer Singh Birthday | 5 Ranveer Singh superhits that were rejected by Ranbir Kapoor - Hindi Filmibeat

Ranveer Singh Birthday: रणवीर सिंह की 5 सुपरहिट फिल्में, जिन्हें रणबीर कपूर ने कर दिया था रिजेक्ट

ranveer-singh-birthday-his-5-superhits-that-were-rejected-by-ranbir-kapoor

Ranveer Singh Birthday: रणवीर सिंह और रणबीर कपूर, दोनों ही बॉलीवुड के दमदार कलाकारों में शामिल रहे हैं। दोनों के खाते में कुछ बेहतरीन फिल्में हैं, जिन्होंने उनके करियर को आकार दिया है। लेकिन क्या आपको पता है कि रणवीर की ज्यादातर सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में जो रही हैं, वो सभी रणबीर कपूर से गुजरकर आई हैं!

जी हां, रणबीर कपूर ने अपने करियर में कई फिल्मों को रिजेक्ट किया है, और संयोग से ज्यादातर फिल्में रणवीर के हाथ लग गईं और बेहद सफल रहीं। संजय लीला भंसाली से लेकर जोया अख्तर तक की फिल्मों को रणबीर ने इंकार कर दिया था। यहां हम उन्हीं फिल्मों का जिक्र करने वाले हैं।

रणबीर कपूर ने रिजेक्ट की ये फिल्में, जिसमें छा गए रणवीर-

बैंड बाजा बारात

जिस फिल्म ने रणवीर सिंह को बॉलीवुड में लॉन्च किया, उसे पहले रणबीर कपूर को ऑफर किया गया था। यशराज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा इस फिल्म में रणबीर को लेना चाहते थे, लेकिन रणबीर को स्क्रिप्ट दिलचस्प नहीं लगी और उन्होंने इसे ठुकरा दिया। इसके बाद, आदित्य चोपड़ा ने एक नया चेहरा लॉन्च करने का फैसला किया और बिट्टो का किरदार निभाने के लिए रणवीर सिंह आए। फिल्म सुपरहिट रही थी।

गोलियों की रासलीला- राम लीला

संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में पहली बार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बनी.. रील में भी और रियल में भी। इसी फिल्म के साथ दोनों करीब आए और फिर शादी कर दी। चूंकि, रणबीर पहले सावंरिया में संजय लीला भंसाली के साथ काम कर चुके थे, इसीलिए वो निर्देशक की पहली पसंद थे.. लेकिन उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।

दिल धड़कने दो

जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कबीर के रोल के लिए रणबीर कपूर को अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया और फिल्म चली गई रणवीर के खाते में। रणवीर सिंह दिल धड़कने दो में प्रियंका चोपड़ा के भाई के रोल में थे। फिल्म बेहद सफल रही थी और रणवीर को बहुत पसंद किया गया था।

बेफिक्रे

ये फिल्म हिट या सुपरहिट तो नहीं रही थी, लेकिन रणवीर सिंह और वाणी कपूर स्टारर इस फिल्म को पहले रणबीर कपूर के पास ले जाया गया था। आदित्य चोपड़ा, जिन्होंने कभी भी शाहरुख खान के बिना किसी फिल्म का निर्देशन नहीं किया था, चाहते थे कि उनकी पहली गैर-शाहरुख निर्देशित फिल्म में रणबीर कपूर हों। लेकिन बैंड बाजा बारात की तरह, रणबीर ने यशराज के इस प्रोजेक्ट में भी अभिनय करने से इनकार कर दिया था।

गली बॉय

जी हां, जोया अख्तर निर्देशित ये शानदार फिल्म भी रणबीर कपूर ने रिजेक्ट कर दी थी। मुराद के रोल में आज कल रणवीर सिंह के अलावा किसी को सोच भी नहीं सकते.. लेकिन कोई शक नहीं रणबीर इस किरदार में अपना एक अलग अंदाज लेकर आ सकते थे। बहरहाल, फिल्म सुपरहिट रही थी।

Read more about: ranveer singh ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X