Casting Couch: रणवीर सिंह से आयुष्मान तक, कास्टिंग काउच में इन स्टार्स की बेहद खराब हुई हालत

फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री तक इन दिनों सितारे काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं. बता दे कि कई सारे सितारे तो हीरो बनने का सपना देखते हुए इस इंडस्ट्री में आते हैं और खूब संघर्ष करते हैं. लेकिन इस बीच उन्हें कई सारी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है. जिसके चलते कुछ लोग तो हार मानकर इंडस्ट्री को छोड़ देते हैं. लेकिन संघर्षों के दौरान लोगों को कई बार कास्टिंग काउच का भी शिकार होना पड़ जाता है. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने कास्टिंग काउच का सामना किया और उनके नाम का आप अंदाजा तक नहीं लगा सकते हो.
रणवीर सिंह
इन दिनों अभिनेता रणवीर सिंह काफी ज्यादा अपनी एक्टिंग को लेकर सुर्खियों का विषय बने हुए हैं. लेकिन एक वक्त पर वह भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं. उन्होंने इस बारे में खुद खुलासा करते हुए बताया था कि एक लड़के ने मुझे बहुत ही अजीब जगह पर बुलाया और पूछा कि मैं हार्ड वर्कर हूं या फिर स्मार्ट वर्कर? रणबीर सिंह ने अपने स्ट्रगल के साडे 3 साल में ऐसे कई सारे इंसीडेंट का सामना किया और उनको कास्टिंग काउच तक को फेस करना पड़ा.
आयुष्मान खुराना
इन दोनों आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. इतना ही नहीं उन्होंने पिंक विला के साथ बातचीत के दौरान कास्टिंग काउच को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था. एक्टर ने बताया था कि किस तरीके से एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें लीड रोल देने के लिए मेरे प्राइवेट पार्ट को देखने की इच्छा जता दी थी. लेकिन आयुष्मान खुराना ने उस डायरेक्टर को साफ इंकार कर दिया था.
रवि किशन
रवि किशन की उम्दा एक्टिंग से दर्शक काफी ज्यादा इंप्रेस हो चुके हैं और आपको बता दें कि वह बॉलीवुड के जाने-माने सितारे हैं. उन्होंने भी आपकी अदालत के दौरान अपने दर्द भरे किस्से को बताया. एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआती दिनों में कास्टिंग काउच का सामना किया. उन्होंने उसे महिला का नाम तो नहीं लिया क्योंकि वह आज इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन चुकी है. लेकिन उन्होंने यह बताया था कि किस तरीके से रवि किशन को उस महिला ने रात में कॉफी पीने के लिए इनवाइट किया था.
हर्षवर्धन राणे
हर्षवर्धन राणे इन दिनों बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं. एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि करियर के शुरुआती वक्त में निर्देशक ने उन्हें उनकी पेंट उतारने के लिए कह दिया था. जिससे कि वह उनके स्ट्रांग लेग्स को देख पाएं. लेकिन एक्टर में खुद को इस सिचुएशन से बाहर निकालने के लिए वहां से निकलना ही ठीक समझा.
करण टैकर
करण टैकर भी जाने माने अभिनेता और में शुमार हैं और आपको बता दें कि उन्होंने भी कास्टिंग काउच का सामना किया. एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि जी डायरेक्टर ने रणवीर सिंह से अजीब गरीब मांग की थी उसी ने काम के बदले एक अजीब सी मांग करते हुए पूछ लिया था कि तुम स्मार्ट वर्कर हो या फिर हार्ड वर्कर. एक्टर ने इस बात से साफ इनकार कर दिया और अपने रास्ते चले गए.


Click it and Unblock the Notifications