#ProofPics: 20 साल बाद...बॉलीवुड को मिलने वाला है एक और शाहरूख खान!
रणवीर सिंह को बॉलीवुड का सबसे मस्तमौला एक्टर बोला जाए तो गलत नहीं होगा। उन्हें जब जो मन करे तभी कर डालते हैं चाहे पार्टी हो या घूमना। करियर की शुरूआत से ही कई अच्छी फिल्में कर वो धीरे धीरे बॉलीवुड के नए शाहरूख खान बनते जा रहे हैं। कहना गलत नहीं होगा कि अगले 20 सालों में वो इंडस्ट्री के अगल शाहरूख खान होंगे।
अभी हाल में ही रणवीर सिंह ने एक बार फिर अपने जाने पहचाने अंदाज में कुछ अलग करने निकल पड़े। दरअसल बेफिक्रे की शूटिंग पेरिस में लगातार हो रही थी और शूटिंग के खत्म होते ही रणवीर सिंह एक बेहतरीन ट्रिप पर निकल पड़े। पेरिस से रणवीर सिंह सीधे स्विटजरलैंड जा पहुंचे और वहां उन्होंने काफी मस्ती भी की।
[करियर हो या लाइफ..रॉयल अंदाज हर जगह..हर समय..ये 'खान' हैं बेस्ट!]
रणवीर सिंह की फिलहाल तो अगली फिल्म बेफिक्रे है।हाल में भी रणवीर सिंह ने शाहरूख खान की फिल्म डर का पॉपुलर सीन और गाने को शाहरूख खान के स्टाइल में कर के छा गए। शाहरूख खान के साथ बाकियों ने भी उनके इस एक्ट को काफी पसंद किया।

देखिए रणवीर सिंह कुछ इस अंदाज में मस्ती करते नजर आए। उन्हें देखकर लग रहा है कि छुट्टी की उन्हें वाकई जरूरत थी।
रणवीर सिंह और यशराज का रिश्ता वैसे भी काफी पुराना है तो ये तस्वीर तो बनती थी।
रणवीर सिंह की स्विटजरलैंड में यश चोपड़ा की स्टेच्यू के साथ तस्वीर।
वैसे देखा जाए तो रणवीर सिंह ट्रिप पर अकेले ही निकल गए। ज्यादातर समय वो अपने दोस्तों के साथ ही होते हैं।
रणवीर सिंह ने पहली बार स्काई डाइविंग भी की।
क्यूट..ऐसे ही नहीं वो सबके लाडले हैं।बच्चों की तरह बस निकल लिए खेलने 
रणवीर सिंह को वॉटरबोटिंग करना और वॉटर स्पोर्टस् में भी काफी दिलचस्पी है।


Click it and Unblock the Notifications


















