रणवीर इलाहाबादिया ने पीएम मोदी से जताई ये ख्वाहिश, बोले- आपके साथ ये काम करने का मूड हो रहा है...

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार के दिन दिल्ली के रत मंडप में पहले नेशनल क्रिएटर अवार्ड में शामिल होकर कई सारे क्रिएटर को अवार्ड दिए। इसी दौरान रणवीर इलाहाबादिया को डिसरप्टर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया। इसी दौरान पीएम मोदी ने उनको बधाई दी और फिटनेस मंत्र को भी शेयर करने को कहा। रणवीर ने मोदी जी के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि लोगों को योग पर ध्यान देना चाहिए।
रणवीर ने जैसे ही पीएम मोदी को यह जवाब दिया तो मोदी जी ने भी तुरंत यह कह दिया कि "लोग कहेंगे यह तो मोदी जी की बात बता रहा है... फिर कहेंगे तुम तो बीजेपी वाले हो।" इसी दौरान पीएम मोदी और रणवीर को मंच पर हंसी मजाक करते हुए देखा गया। ने कहा कि पीएम मोदी तो खुद युवाओं की भाषा बोल रहे हैं और इसीलिए लोग ऐसा सोच रहे हैं।
इसके आगे नरेंद्र मोदी जी ने रणबीर के काम की खूब प्रशंसा की और उन्हें अपने शो में नींद के महत्व के बारे में सुझाव देने के लिए कहा। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि वह पिछले कई सालों से बहुत कम सो पा रहे हैं। इसी के चलते लोगों में नींद के चक्र को पूरा करने के बारे में जागरूकता होनी बहुत ज्यादा जरूरी है।
जब पीएम मोदी ने रणवीर को अवार्ड दिया तो रणवीर ने सीधे तौर पर उनसे पूछ लिया कि "आपके साथ पॉडकास्ट करने का मूड हो रहा है सर...? जिस पर मोदी जी ने हंसते हुए जवाब देते हुए कहा कि अरे वाह, चलिए मूड तो हर एक के बहुत ज्यादा होते हैं।" दरअसल रणबीर अपना फेमस पॉडकास्ट BeerBiceps चलाते हैं। जिसके चलते आज के वक्त में वह काफी पॉप्युलर हो गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
