जब श्रीदेवी को रंजीत ने हंटर से पीटा... मारते-मारते ऐसी कर दी थी हसीना की हालत

Ranjeet, Sridevi, Ranjeet Kaur

बॉलीवुड के मशहूर विलेन कहे जाने वाले रंजीत ने एक्टिंग की दुनिया में एक अच्छा खासा नाम हासिल किया। 80 के दशक में रंजीत ने लगभग हर एक बड़े सितारे के साथ में काम किया है। लेकिन एक बार फिल्म की शूटिंग के बाद में रंजीत फूट-फूट कर रोए। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया।

पिता की मौत होने के बावजूद किया काम

एक फिल्म में श्रीदेवी के साथ में उन्होंने काम किया और शूटिंग के दौरान रंजीत के पिता का देहांत हो गया था। रंजीत ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि "जिस दिन मेरे पिता का देहांत हुआ तो मैं हैदराबाद में शूटिंग कर रहा था। मैं एकदम किसी चट्टान की तरह हूं। लेकिन जब पिताजी का निधन हुआ तो मैं पूरी तरीके से कांप गया था। पूरे देश भर से रिश्तेदार आए क्योंकि पिताजी घर के सबसे बड़े हुआ करते थे।"

श्रीदेवी को हंटर से मारने के बाद खूब रोए रंजीत

रंजीत ने इसी इंटरव्यू के आगे यह भी कहा कि "मैं फ्लाइट लेकर शूटिंग पर आया जिससे कि सेट पर लगा पैसा बर्बाद ना हो जाए। कैमरे के सामने मैने विलेन की तरह हंसना शुरू किया और सीन के बाद अपने कमरे में जाकर वापस से रोने लग गया। श्रीदेवी के बारे में भी एक्टर ने जिक्र किया और कहा कि शूटिंग के दौरान मैंने श्रीदेवी को हंटर से मारा और सीन शूट होने के बाद में अपने कमरे में जाकर रोने लगा। शॉट के बीच-बीच में मैं अपना मुंह लगातार सोडे से धो रहा था, जिससे कि सेट पर किसी को भी इस बात की खबर ना लगे कि मैं परेशान हूं।"

एक्टर के विलेन रोल से परिवार को थी दिक्क़त

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रंजीत ने विलेन के किरदार निभा कर काफी ज्यादा पापुलैरिटी भी हासिल की थी। हालांकि आपको बता दें कि फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने के चलते रंजीत के परिवार वाले उनसे खुश नहीं थे। इस बात का खुलासा रंजीत ने खुद किया और बताया कि "मुझे विलेन का किरदार निभाने में कोई भी दिक्कत नहीं है। लेकिन मेरे परिवार को इस कारण शुरू से ही थोड़ी परेशानी हुई थी। लेकिन बाद में वह सब समझ गए थे कि यह मेरा काम है।"

More from Filmibeat

Read more about: ranjeet sridevi ranjeet kaur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X