..................... Rani Mukherjee made a big revelation about her married life and relationship with husband Aditya Chopra. - Hindi Filmibeat

रानी मुखर्जी ने खोल दी आदित्य चोपड़ा की पोल, बताया पति की किस आदत से हैं परेशान, बोलीं-'हमारे बीच कभी...'

Rani Mukherjee

रानी मुखर्जी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री रह चुके हैं और आपको बता दें कि एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज भी खूब दर्शकों को पसंद आता है. उन्होंने इंडस्ट्री को कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दी है. कई बार तो एक्ट्रेस ले अपने दमदार किरदार से रोंगटे तक खड़े कर दिए हैं. लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत ही कम बात करना पसंद करती हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक अहम राज खोल दिया है.

रानी मुखर्जी ने किया बड़ा खुलासा

रानी मुखर्जी को बॉलीवुड की खंडाला गर्ल के नाम से जाना जाता है. लेकिन उन्हें कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ज्यादा खास बात करते हुए नहीं देखा गया है. उन्होंने हाल ही में अपने पति आदित्य चोपड़ा के कुछ ऐसी आदतों का खुलासा कर दिया जिनसे कि वह काफी ज्यादा परेशान है. लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने शादी के इतने सालों बाद अपने शादी के एक्सपीरियंस को भी साझा किया. एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह कैसे आदित्य को हैरान कर देती हैं. यहां तक की रानी मुखर्जी ने अपने पति को बेचारा कहा और कहा कि उनकी शादी में एक दिन तो रोमांस होता है तो दूसरे दिन हिंसा हो जाती है.

रोजाना अपने पति को कर देती हैं हैरान

दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में फिल्म कम्पेनियन को दिए एक इंटरव्यू में रानी मुखर्जी ने इस बात का खुलासा किया कि उनकी सास पैम चोपड़ा आदित्य ने यह बता दिया था कि जब आदित्य छोटे थे तो वह खुद गाना गाते रहते थे और रानी से शादी होने के बाद में फिर से वह गाना गाने लग गए थे. लेकिन जब एक्ट्रेस से इस बारे में पूछा गया कि उनके आ जाने से आदित्य की जिंदगी ज्यादा हैप्पी हो गई है तो इस पर रानी मुखर्जी ने जवाब देते हुए कहा कि "मुझे ऐसा लगता है कि किसी भी रिश्ते की सबसे अच्छी चीज यह होती है कि आप एक दूसरे को हैरान करते रहे और मैं आदि को रोजाना चौंका देती हूं."

रानी ने आदित्य को बताया सिंपल

रानी मुखर्जी ने इसी इंटरव्यू के आगे यह भी कहा कि रोजाना वह जब भी सुबह मुझे देखते हैं तो रोज कुछ नया अंदाज उनको देखने के लिए मिलता है. वह बेचारे बहुत ज्यादा सिंपल हैं. लेकिन सिंपल होना बहुत ही ज्यादा बोरिंग है, क्या बताऊं. उनके लिए तो ऐसा होता है कि रोज नया चैनल लगाना. एक दिन कॉमेडी तो एक दिन ड्रामा और एक दिन हिंसा. फिर से एक दिन रोमांस भी.

एक्टिंग में माहिर हैं रानी

जानकारी के लिए आपको बता दें की रानी मुखर्जी का करियर का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ता ही चला जा रहा है. इतना ही नहीं आखिरी बार एक्ट्रेस फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में दमदार भूमिका निभाते हुए नजर आई थी. फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी अच्छा खास रिस्पांस मिला था. साथ ही साथ रानी मुखर्जी अपने हर किरदार के लिए दर्शकों का दिल जीतना बखूबी जानती हैं.

Read more about: rani mukherjee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X