'हिचकी' न आ जाए तो कहना, बॉलीवुड की रानी की 10 बेहद खूबसूरत तस्वीरें
हाल ही में रानी मुखर्जी अपनी आने वाली फिल्म हिचकी को लेकर सुर्खियों में हैं। कल उनकी ये फिल्म रिलीज हो रही है। फिल्म में रानी मुखर्जी एक रेयर सिंड्रोम से पीड़ित खुशमिजाज़ टीचर का किरदार निभा रही हैं। वहीं ये फिल्म रानी मुखर्जी की कमबैक फिल्म भी मानी जा रही है। वे कुछ सालों के बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं। वहीं बीते कई दिनों से वे फिल्म के प्रमोशन को लेकर खबरों में रही हैं।
[उर्मिला मातोंडकर अचानक हुईं थीं फिल्मों से गायब, 10 साल बाद वापसी, देखें बोल्ड तस्वीरें]
हाल ही में रानी मुखर्जी बॉलीवुड के खान्स पर बयान को लेकर सुर्खियों में रही थीं। एक इंटव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि 'इंडस्ट्री में आधे से ज्यादा लोग अभी भी मुझे तीनों खानों की एक्ट्रेस के तौर पर पहचानते हैं, मैंने तीनों खानों के साथ काम किया है और आगे भी मौका मिला तो काम करती रहूंगी।' एक दौर में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रही रानी मुखर्जी की फिल्में पिछले कुछ सालों से बड़ा कमाल नहीं दिखा पाई हैं, वहीं हिचकी से रानी को काफी उम्मीदें है।

बात करें उनकी फिल्मों की तो रानी ने जो भी रोल निभाया उसमें जान डाल दी। रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम कर चुकी हैं। ये अपने समय में रानी ऐसी एक्ट्रेस रह चुकी हैं जब उनकी जोड़ी किसी भी एक्टर के साथ फिल्मों में आ जाए सुपरहिट हो जाती थी। आगे तस्वीरों में देखें सुपरस्टार रानी का दिलकश अंदाज और जानें उनके बारे में कुछ और बातें-


Click it and Unblock the Notifications