वहीं कातिल निगाहें...वही अदाएं, रानी मुखर्जी की हूबहू कॉपी है ये लड़की

बॉलीवुड के सितारे तो वैसे भी अपनी अदाकारी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं और पॉपुलर हो जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि उनके हमशक्ल भी बेहद ही सुर्खियों में आ जाते हैं और अभी तक बड़े-बड़े सितारों के हमशक्ल मिल चुके हैं।यहां तक कि आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के साथ साथ सलमान खान और आलिया भट्ट जैसे बड़े-बड़े फिल्मी सितारों के हमशक्ल अब सामने आ चुके हैं। जो कि हर किसी के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
हूबहू रानी मुख़र्जी लगती है ये लड़की
लेकिन आपको बता दें कि अब रानी मुखर्जी की एक हमशक्ल होने का दावा करती हुई लड़की का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में नजर आ रही लड़की बिल्कुल हूबहू रानी मुखर्जी की तरह ही बंगाली स्टाइल में तैयार होकर वीडियो में अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आ रही है। जिस वजह से इस लड़की को ज्यादातर लोग रानी मुखर्जी की हमशक्ल अभी बताने लगे हैं।
रानी मुख़र्जी की हमशक्ल का बंगाली लुक
इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रानी मुखर्जी की हमशक्ल बिल्कुल हूबहू बंगाली लुक में तैयार होकर एक्ट्रेस की तरह ही नजर आ रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इस लड़की ने सफेद साड़ी और माथे पर लाल बिंदी लगाई हुई है। हाथों में उसने आलता और भारी-भरकम गहने पहने हुए रानी मुखर्जी की तरह ही आंखों से कमाल के इशारे किए। इस वीडियो में खुद ही यह लड़की दावा करती है कि वह रानी मुखर्जी की छोटी बहन नजर आती है।
रानी मुख़र्जी की हमशक्ल का वीडियो वायरल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर इस वीडियो पर अभी तक 50 हजार के करीब लाइक आ चुके हैं। जिस का सिलसिला भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। साथ ही साथ इस वीडियो पर लोग सही तरीके के मजेदार कमेंट करते हुए भी नजर आए। वीडियो पर एक यूजर कमेंट करता हुआ लिखता है कि धीमी आंच पर पकी हुई रानी मुखर्जी नजर आ रही है। वही एक और यूजर लिखता है कि कहां से लेकर आते हैं इतना कॉन्फिडेंस। हालांकि कमेंट का सिलसिला काफी आगेतक बढ़ता चला गया।


Click it and Unblock the Notifications