जब इस एक्टर के साथ किसिंग सीन नहीं करना चाहती थीं रानी मुखर्जी, जानिए मजेदार किस्सा!

साल 2004 में एक फिल्म आई थी जिसका नाम हम तुम था। इस फिल्म में रानी मुखर्जी को लेकर जो कुछ हुआ था वो शायद ही किसी को पता था। रानी मुखर्जी को इस इस फिल्म में एक किसिंग सीन देना था।
फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान थे और रानी उनके साथ किसिंग सीन देने के मूड में नहीं थीं। कहा जाता है कि वो बिल्कुल भी सहज नहीं थीं कि वो सैफ के साथ वो सीन करें।
हालांकि इस फिल्म में रानी मुखर्जी के भावी पति आदित्य चोपड़ा निर्देशित कर रहे थे। जी हां, उस वक्त दोनों की शादी नहीं हुई थी। आदित्य चाहते थे कि रानी प्रॉपर किसिंग सीन दें। सैफ अली खान ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
क्या बोले सैफ
सैफ अली खान ने कहा कि आदित्य चोपड़ा फिल्म में प्रॉपर किसिंग सीन चाहते थे, लेकिन रानी मुखर्जी काफी घबराई हुईं थीं। उन्होंने सैफ से कहा कि वह किस ना करें। सैफ का कहना है कि वो आज भी इस किस्से पर हंसते हैं, लेकिन वे किस करके चले गए, भले ही वह 'अजीब' था। इंटरव्यू के दौरान सैफ ने सेट पर कुणाल के साथ झड़प के बारे में भी बात की, और एक मौके पर चीजें इतनी गर्म हो गईं कि उन्होंने निर्देशक से कहा कि वह सैफ को नायक के रूप में नहीं चाहते हैं। कहा जाता है कि यह भूमिका पहले रितिक रोशन और विवेक ओबेरॉय को ऑफर की गई थी, जिन्होंने इसे ठुकरा दिया।
वर्कफ्रंट
सैफ अली खान इस वक्त काफी अच्छे अच्छे प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं। लगातार वो ऐसी फिल्में कर रहे हैं जिसमें उनका किरदार काफी जबरदस्त रहते हैं। सैफ परवाह नहीं करते हैं कि वो किरदार पॉजिटिव है या निगेटिव। इस वक्त भी कुछ शानदार फिल्मों का हिस्सा हैं जो कि काफी जल्दी सामने आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications