जब सैफ अली खान कर रहे थे 10 साल छोटी करीना को डेट, तो Rani Mukherjee ने दी थी ऐसी नसीहत

Rani Mukherjee, Saif Ali Khan

सैफ अली खान को बॉलीवुड का दिग्गज अभिनेता माना जाता है। उन्होंने करीना कपूर के साथ में शादी रचाई और अब वह बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश कपल के रूप में जाने जाते हैं। दोनों की लव लाइफ भी काफी चर्चा में रहती है। बता दे कि सैफ अली खान और करीना कपूर फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आ गए थे। लेकिन सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि जब वह शुरुआत में करीना कपूर को डेट करने लगे थे तब रानी मुखर्जी ने उन्हें एक सलाह दी थी।

जब रानी मुख़र्जी ने सैफ को दी थी सलाह

सैफ अली खान ने बताया था कि "मुझे बहुत अच्छे से याद है कि जब रानी को इस बारे में पता चला था कि मैं करीना को डेट कर रहा हूं। तो उन्होंने मुझसे कहा कि तुम जेंडर के फेर में फंसना मत। करीना को बराबर ट्रीट करना। जैसे कि एक घर में दो हीरो मौजूद हों। दो लोग काम कर रहे हैं और तुमको कोई भी दिक्कत नहीं होगी।" सैफ अली खान ने आगे यह भी बताया कि "मुझे ऐसा लगता है की रानी ने बहुत सही बात कही थी।"

करीना और सैफ के बीच है 10 साल की उम्र का फासला

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर ने साल 2007 में डेटिंग करना शुरू किया। इसके बाद साल 2012 में दोनों ने शादी रचा ली। अब है दो बच्चों तैमूर और जेह के माता-पिता बन चुके हैं। सैफ अली खान, करीना कपूर से उम्र में 10 साल बड़े हैं। एक्टर की उम्र 53 है और वहीं करीना की 43 साल की उम्र है। सैफ की यह दूसरी शादी है। इससे पहले एक्टर ने अमृता सिंह के साथ में शादी रचाई थी जो कि उनसे उम्र में 12 साल बड़ी थी। लेकिन यह शादी 13 साल में ही टूट गई और उनके दो बच्चे भी हैं। जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है।

More from Filmibeat

Read more about: rani mukherjee saif ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X