भूल भुलैया-लगान जैसी फिल्मों के लिए बनी पहली पसंद, इस बच्ची को सपोर्टिंग रोल से मिली पॉपुलैरिटी

कई बार सोशल मीडिया पर देखने के लिए मिलता है कि फिल्मी सितारों के बचपन की तस्वीर तेजी से वायरल हो जाती है और उन्हें फैंस कई बार पहचान भी नहीं पाते हैं। इस बार भी एक प्यारी सी बच्ची की तस्वीर वायरल हो रही है जो कि आज के वक्त पर एक सुपरस्टार बन चुकी है। इस एक्ट्रेस को भूल भुलैया और हे बेबी जैसी फिल्मों के लिए पहली पसंद माना जाता है।
अगर आप इस बच्ची को अभी तक नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि रानी मुखर्जी है। रानी मुखर्जी 46 साल की हो चुकी है और आपको बता दें कि आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव है। बंगाली परिवार में जन्मी रानी मुखर्जी आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दे कि उन्होंने 90 के दशक में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।
रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म राजा की आएगी बारात से डेब्यू किया था। हालांकि आपको बता दें कि उन्हें आमिर खान की फिल्म गुलाम से असली पहचान मिली और यह सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद फिल्म कुछ-कुछ होता है शेर रानी मुखर्जी काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई थी।बताया जाता है कि करण जौहर रानी मुखर्जी को फिल्म कुछ-कुछ होता है में कास्ट नहीं करना चाहते थे और फिर आदित्य चोपड़ा के कहने पर ऐसा हुआ।
जानकारी के लिए आपको बता दें की रानी मुखर्जी को इस फिल्म में काफी पसंद किया गया था और उन्हें इसके लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फिल्म फेयर का अवार्ड भी दिया गया था। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने तकरीबन 22 फिल्मों को भी साइन किया था। आमिर खान की फिल्म लगान भी सुपरहिट साबित हुई थी और इसमें ग्रेसी सिंह लीड किरदार में थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म के लिए पहली पसंद रानी मुखर्जी थी।
इतना ही नहीं आपको बता दें की रानी मुखर्जी की डेट्स ना होने के चलते वह इस फिल्म से हाथ धो बैठी थी। लगन के साथ-साथ मुन्ना भाई एमबीबीएस, सलाम नमस्ते, भूल भुलैया और गुलाब गैंग के अलावा हे बेबी जैसी फिल्मों के लिए भी रानी मुखर्जी को अप्रोच किया जा चुका है। हालांकि डेट क्लैश होने के चलते वह इन फिल्मों का हिस्सा बनने में सक्षम नहीं हो पाई।


Click it and Unblock the Notifications

