रानी मुखर्जी से लेकर श्रीदेवी तक, जब अपनी फिल्मों के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर के प्यार में पड़ गई एक्ट्रेस

Rani Mukerji Sridevi

हमने अक्सर कई ऐसी लव स्टोरी सुनी है जिसमें किसी फिल्म में साथ काम करते समय एक्टर-एक्ट्रेस एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं और आगे चलकर शादी कर लेते हैं। ऐसे कई उदाहरण हैं, जैसे कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के बीच फिल्मों में काम करने के दौरान प्यार हुआ और बाद में इन्होंने शादी कर ली। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि किसी फिल्म का डायरेक्टर या प्रोड्यूसर एक्ट्रेस के प्यार में पड़ जाता है और बाद में दोनों शादी के बंधन में बंध गये। इस लिस्ट में यामी गौतम-आदित्य धर, रानी मुखर्जी-आदित्य चोपड़ा, श्रीदेवी-बोनी कपूर शामिल हैं।

आइए आपको ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जो फिल्मों के सेट पर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर के प्यार में पड़ी और उनसे शादी की :

यामी गौतम :

यामी गौतम :

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' के सेट पर यामी गौतम पहली बार फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर से मिली। इसके बाद दोनों में धीरे-धीरे प्यार बढ़ा और आखिरकार 2021 में दोनों ने एक सादे समारोह में शादी कर ली।

सोनाली बेंद्रे :

सोनाली बेंद्रे :

साल 1994 में फिल्म 'नाराज' के सेट पर गोल्डी बहल और सोनाली बेंद्रे पहली बार मिले थे। दोनों को पहली नजर में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। गोल्डी सोनाली से दूर नहीं जाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने महेश भट्ट के साथ काम करना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों गोल्डी बहल की बहन की पार्टी में मिले थे और वहीं दोनों दोस्त बन गये। 1998 में गोल्डी बहल ने सोनाली बेंद्रे को प्रपोज किया तो वह मना नहीं कर सकी। इसके 4 साल बाद सोनाली बेंद्रे ने गोल्डी बहल से शादी कर ली।

श्रीदेवी :

श्रीदेवी :

जब श्रीदेवी को फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के प्रोड्यूसर बोनी कपूर से प्यार हुआ, उस समय बोनी 2 बच्चों, अर्जुन और अंशुला के पिता थे। लेकिन श्रीदेवी के प्यार में उन्होंने अपनी पत्नी मोना और दोनों बच्चों को छोड़ दिया। श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां हैं, जाह्नवी और खुशी कपूर। लेकिन बदकिस्मती से 2018 में श्रीदेवी की मौत हो गयी।

उदिता गोस्वामी :

उदिता गोस्वामी :

फिल्म 'जहर' मोहित सूरी की डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म थी। इस फिल्म में उदिता गोस्वामी ने काफी बोल्ड सीन दिये थे। इसी फिल्म के सेट पर मोहित सूरी उदिता गोस्वामी के प्यार में पड़ गये। दोनों ने करीब 9 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और 2013 में दोनों शादी के बंधन में बंध गये। मोहित और उदिता के दो बच्चे कर्मा और देवी है।

रानी मुखर्जी :

रानी मुखर्जी :

फिल्म प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा भले ही कैमरे के सामने कम ही नजर आते हैं लेकिन उनकी और रानी मुखर्जी की जोड़ी हर किसी की जुबान पर चढ़ा होता है। साल 2014 में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी आदिरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X