Rani Mukerji रोज अपने पति से मजाक में कहती हैं ये बातें, देती हैं ऐसे-ऐसे ताने, जानें क्या है वजह?

Rani Mukerji Abused Her Husband: रानी मुखर्जी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम भी किया है। इसी के अलावा वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही। कई अफेयर के बाद साल 2014 में उन्होंने मशहूर निर्माता निर्देशक आदित्य चोपड़ा के साथ शादी रचाई। हालांकि दोनों को साथ में काम देखा जाता है और दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करना पसंद नहीं करते हैं।
लेकिन आपको बता दें कि रानी मुखर्जी ने नेहा धूपिया के चैट शो बीएफ विद वॉग (BFF's With Vogue) के दौरान अपनी मैरिड लाइफ को लेकर खुलासे किए थे। एक्ट्रेस ने बताया था कि वह पति को गालियां भी देती है और खूब कोसती हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि ये वह प्यार से करती है। जब रानी से सवाल किया गया कि वह पति से झगड़ा करती हैं? जिस पर उन्होंने कहा कि "हां, मैं उन्हें हर दिन कोसती रहती हूं और रोज गालियां देती हूं। वह मुझे इतना प्यार करते हैं कि मैं उन्हें प्यार से कोसती हूं। अगर मैं किसी को कोस रही हूं तो मैं सच में उस शख्स से प्यार करती हूं।"
नेहा धूपिया के शो के दौरान रानी मुखर्जी ने अपनी बेटी आदिरा को लेकर भी बात की थी। उन्होंने कहा कि मैं यही चाहती हूं कि आदिरा एक नॉर्मल बच्चों की तरह अपना जीवन जिए। मैं चाहती हूं कि उसे स्कूल में भी बाकी बच्चों की तरह ट्रीट किया जाए। मुझे और आदित्य को यह नहीं पसंद की हर दिन उसकी फोटो खींची जाए। बता दे कि रानी मुखर्जी को 'मिसेज चटर्जी वर्सिज नॉर्वे' में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











