Shahrukh Khan की इस फ़िल्म के कारण टूटने लगे थे लोगों के बसे बसाए घर, रानी मुख़र्जी ने किया बड़ा खुलासा

Rani Mukerji On Kabhi Alvida Naa Kehna: रानी मुखर्जी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक बेहतरीन अभिनेत्री है। उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। बता दे की 90 के दशक में उन्होंने वीर-जारा, कुछ कुछ होता है और चलते-चलते जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। शाहरुख खान की पॉपुलर फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' में भी उन्होंने लीड किरदार निभाया था। लेकिन अब रानी मुखर्जी ने सालों बाद फिल्म से जुड़ा हुआ एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है।
फ़िल्म के कारण हुए लोगों के तलाक
बता दे कि हाल ही में रानी मुखर्जी को 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव के लिए गोवा में देखा गया था। इसी दौरान एक मास्टर क्लास में शाहरुख खान की फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' को लेकर उन्होंने दिलचस्प किस्सा बताया। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि इस फिल्म की रिलीज के बाद में बहुत लोगों के घर टूट गए। बहुत सारे लोगों ने तलाक ले लिया। रानी मुखर्जी का मानना है कि इस फिल्म को देखने के बाद में लोगों की आंखें खुल गई थी और उन्होंने खुश रहने का फैसला लिया। इसके बाद तलाक में काफी बढ़ोतरी हो गई थी।
रानी को शाहरुख़ का रोमांस आया था बेहद पसंद
इसी के अलावा रानी मुखर्जी ने यह भी बताया कि उस वक्त ऐसी फिल्में बनाना एक चैलेंज हुआ करता था। लेकिन इसके बावजूद भी ऐसी ऐतिहासिक फिल्म को बनाने का फैसला करण जौहर ने लिया। इस तरीके की फिल्मों को बनाने के लिए वह काफी तत्पर रहा करते थे। 'कभी अलविदा ना कहना' फिल्म में रानी मुखर्जी ने माया और शाहरुख खान ने ऋषि का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि इस फिल्म में शाहरुख के किरदार में उनको वो रोमांस मिला जिसकी उनको हमेशा से तलाश थी।
बोल्ड सीन के कारण आदित्य-करण में हुई थी बहस
इसी के अलावा एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने इस बात का भी खुलासा करते हुए बताया था कि 'कभी अलविदा ना कहना' फिल्म में शाहरुख और रानी के बीच इंटीमेट सीन फिल्माया जाना था। जिसको लेकर उनका आदित्य चोपड़ा से झगड़ा हो गया। फिल्म की शूटिंग बर्फ से ढके हुए लोकेशन पर हो रही थी और इसी बीच आदित्य का कॉल करण के पास पहुंचा। आदित्य ने कहा कि उन्हें रानी पर कोई बोल्ड सीन नहीं फिल्माना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता था कि भारत में ऐसे सीन्स को स्वीकार किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications