बिग बी संग घर बसाना चाहती थीं ये 35 साल छोटी एक्ट्रेस, बोलीं- मौका मिलता तो...

Rani Mukerji On Amitabh Bachchan: रानी मुखर्जी को हिंदी सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री माना जाता है और आपको बता दें कि अभी के समय पर भी वह फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव है। हमेशा से ही रानी मुखर्जी का संबंध फिल्मी घराने से रहा है और उनकी मां कृष्णा मुखर्जी पार्श्वगायिका रह चुकी है तो वही उनके दिवंगत पिता राम मुखर्जी एक फिल्म डायरेक्टर हुआ करते थे।
बता दें कि रानी मुखर्जी हमेशा से ही अमिताभ बच्चन से लेकर श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित जैसे कई सारे सितारों की फैन रह चुकी है। अमिताभ बच्चन के लिए तो रानी मुखर्जी के दिल में एक अलग ही दीवानापन था और वह बिग बी से शादी करना भी चाहती थी। एक्ट्रेस ने एक बार खुलासा किया था कि वह बिग बी की पूजा करना चाहती थी।
इसी के अलावा रानी मुखर्जी को अपने पसंदीदा एक्टर यानी कि अमिताभ बच्चन के साथ में काम करने का भी मौका मिला। दोनों को साथ में 'वीर जारा' और 'ब्लैक' से लेकर 'बंटी और बबली' जैसी कई सारी फिल्मों में काम करते हुए देखा गया। बता दे कि हमेशा से ही रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन की जबरा फैन है।
एक बार सिमी ग्रेवाल के चैट शो के दौरान रानी मुखर्जी ने अमिताभ बच्चन के प्रति अपने दीवानेपन का खुलासा किया था। अभिनेत्री ने बताया था कि अगर उनको मौका मिलता तो वह अमिताभ बच्चन से शादी जरूर करती। साथी उन्होंने बताया कि उनके दिल में बिग बी के लिए बेशुमार रिस्पेक्ट भी है।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस इंटरव्यू के दौरान रानी मुखर्जी ने यह भी बताया था कि वह अमिताभ बच्चन की पूजा करना चाहती थी। लेकिन हैरानी की बात तो यह है की रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन की उम्र में 35 साल का फासला है। अमिताभ बच्चन की उम्र जहां 81 साल की है तो वही रानी मुखर्जी 46 साल की हैं।


Click it and Unblock the Notifications