जब रानी मुखर्जी ने सलमान खान को लेकर किया था बड़ा खुलासा, बोलीं- इन्ही के कारण मैंने गालियां सीखी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि कई सारे सितारे बहुत ही अच्छे दोस्त होते हैं। आज हम आपको ऐसे ही दो दोस्तों के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं सलमान खान और रानी मुखर्जी की। दोनों बेहद ही अच्छे को-एक्टर्स होने के साथ-साथ बहुत अच्छे दोस्त भी माने जाते हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सलमान खान और रानी मुखर्जी ने साथ में कई सारी फिल्मों में काम किया है और लगभग सभी हिट भी साबित हुई है। हालांकि रानी मुखर्जी और सलमान खान को ज्यादातर साथ में नहीं देखा जाता है। लेकिन जब भी उन्हें साथ में देखा जाता है तो उनके बीच का बॉन्ड साफ देखने को मिल जाता है।
दरअसल आपको बता दें कि एक बार रानी मुखर्जी ने सलमान खान के शो बिग बॉस के सेट पर शिरकत की थी और यहां पर कई सारे मजेदार किस्से भी बताए थे। रानी मुखर्जी ने सलमान खान के सामने इस बात का खुलासा किया था कि सलमान खान ने उन्हें गालियां देना सिखाया था।
रानी मुखर्जी ने इस पर बात करते हुए बताया कि "मेरे जीवन में वह सलमान ही थे जिन्होंने मुझे गालियां देना सिखाया था। इसलिए जो भी गालियां मुझे आती हैं, सब इन्होने ही सिखाई हैं। जब रानी यह सभी बातें बता रही थी तो सलमान खान एक तरफ बैठकर जोर-जोर से ठहाके मारते हुए नजर आ रहे थे।
लेकिन आपको बता दें कि सलमान खान और रानी मुखर्जी दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने साथ में काफी सारी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। जिनमे चोरी-चोरी चुपके-चुपके, बाबुल, कहीं प्यार ना हो जाए, हेलो ब्रदर, हर दिल जो प्यार करेगा और सांवरिया जैसी फ़िल्में भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications