रानी मुख़र्जी के पहले हीरो का 29 साल में बदला पूरा हुलिया, अब फिल्में छोड़ करने लगा है ऐसे-ऐसे काम!
Shadaab Khan Career: रानी मुखर्जी अभी के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं रह गई है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन काम किया है और 90 के दशक में तो उन्होंने अपने करियर में काफी लाजवाब फिल्में दी है। लेकिन उन्होंने फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से इंडस्ट्री में कदम रखा था और इसी फिल्म से वह रातों-रात स्टार बन गई थी। लेकिन इस फिल्म में उनके साथ नजर आने वाले एक्टर आज के वक्त में गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।

अगर आपको अभी भी नहीं समझ आया है तो आपको बता दें की रानी मुखर्जी के जो पहले हीरो थे वह एक स्टार किड है। जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तो लोगों को लगा था कि वह अपने पिता की तरह ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे। लेकिन सालों तक फिल्मों में काम करने के बावजूद भी उन्हें रानी की तरह लोकप्रियता हासिल नहीं हो पाई और अब वह इंडस्ट्री से दूर किसी दूसरे फील्ड में काम कर रहे हैं।
पहली फ़िल्म के बाद मिले गिने-चुने ऑफर
दरअसल हम बात कर रहे हैं शोले में गब्बर सिंह का किरदार निभाने वाले अमजद खान के बेटे शादाब खान की। जो रानी मुखर्जी के पहले हीरो के तौर पर नजर आए थे। रानी मुखर्जी और शादाब खान दोनों को ही 'राजा की आएगी बारात' फिल्म से लांच किया गया था। फिल्म में शादाब खान को लीड किरदार में देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पांस मिला था। लेकिन इस फिल्म के बाद रानी मुखर्जी को तो खूब सारी फिल्मों के ऑफर में ले लेकिन शादाब खान के साथ में ऐसा नहीं हुआ और उन्हें कुछ ही चुनिंदा फिल्मों के ऑफर मिले थे।
शादाब खान की फिल्मों की लिस्ट
रानी मुखर्जी के साथ डेब्यू फिल्म में काम करने के बाद शादाब खान को बेताबी, हे राम और रिफ्यूजी जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। लेकिन उनकी फिल्में कुछ खास नहीं चली थी और पिता की तरह उन्हें इतना स्टारडम भी हासिल नहीं हुआ था। आखरी बार शादाब खान को रोमियो अकबर वाल्टर मूवी 2019 में देखा गया था। 2020 में वेब सीरीज स्कैम 1992 में भी वह नजर आए थे।
अब क्या काम करते हैं शादाब खान?
जैसा कि हम सभी को पता है कि शादाब खान का एक्टिंग करियर कुछ खास नहीं चला और अभी के वक्त में वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर जा चुके हैं। इंडस्ट्री से दूर और राइटिंग में उन्होंने अपना पैशन ढूंढ लिया और बतौर लेखक अपना करियर भी बना रहे हैं। उन्होंने अपने पिता अमजद खान की बायोग्राफी भी लिखी और इसे अमिताभ बच्चन ने खुद लॉन्च किया था। साल 2013 में शांति मेमोरियल और 2015 में मर्डर इन बॉलीवुड जैसी किताबें भी उन्होंने लिखी है।


Click it and Unblock the Notifications