..................... Rani mukerji exchange with Punjabi family during her birth in hospital know full story - Hindi Filmibeat

इस बच्ची के पैदा होते ही डॉक्टर्स से हुई बड़ी चूक, बिलखने लगी मां, एक्ट्रेस बोलीं- बंगाली नहीं पंजाबी घर में हो

Rani Mukerji Childhood Photo

Rani Mukerji Childhood Photo: 90 के दशक की पॉपुलर अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने अपने 28 साल के फिल्मी करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लेकिन आज हम आपको रानी मुखर्जी के बचपन से जुड़ा हुआ एक किस्सा बताने वाले हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब रानी मुखर्जी का जन्म हुआ था तो अस्पताल वालों से बहुत बड़ी गड़बड़ हो गई थी और इसी के चलते उनके माता-पिता भी काफी घबरा गए थे। इस बात का खुलासा रानी मुखर्जी ने खुद सिमी ग्रेवाल के साथ एक इंटरव्यू के दौरान किया था और बताया था कि कैसे वह अस्पताल में एक्सचेंज हो गई थी।

रानी मुखर्जी ने इस पर बात करते हुए बताया कि "मेरे पैदा होने के बाद अस्पताल में एक अजीबोगरीब घटना घटी और इससे मेरी मां बहुत जोर-जोर से चिल्लाने लगी। मुझे एक पंजाबी फैमिली के कमरे में शिफ्ट किया गया और उनका बच्चा मेरी मां के पास पहुंचा दिया गया। इस बात को देखकर मेरी मां हैरान रह गई थी।"

रानी मुखर्जी ने इस पर आगे बताते हुए कहा कि "मेरी मां ने जैसे ही बच्चे को देखा तो उन्होंने कहा कि यह मेरा बच्चा नहीं है और उसकी आंखें भूरी नहीं है। इसके बाद अस्पताल वालों से मेरी मां ने मुझे तलाशने को कहा तो मुझे वापस लाया गया।" वैसे तो रानी मुखर्जी का जन्म बंगाली परिवार में हुआ है और अगर उस दिन अस्पताल में वह एक्सचेंज हो जाती तो आज पंजाबी होती।

रानी मुखर्जी ने साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'बियेर फूल' से अपने करियर की शुरुआत की थी और इसमें उन्होंने मिली चटर्जी का सपोर्टिंग किरदार निभाया था। बाद में फिल्म 'राजा की आएगी बारात' में एक्ट्रेस को पहली बार बतौर लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम मिला। हालांकि एक्ट्रेस को आमिर खान की फिल्म 'गुलाम' से पापुलैरिटी हासिल हुई।

Read more about: rani mukerji
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X