Rani Mukerji B'day: जब रानी मुखर्जी से नफरत करने लगी थीं ऐश्वर्या राय, जानें क्या थी वजह

Rani Mukerji Aishwarya Rai fight: आज रानी मुखर्जी अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। कुछ समय पहले ही रानी मुखर्जी की फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' रिलीज हुई है। फिल्म में रानी मुखर्जी के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है। रानी मुखर्जी फिलहाल अपनी बेटी की परवरिश पर अधिक ध्यान दे रही हैं लेकिन, साथ ही स्क्रिप्ट पसंद आने पर वो चुनिंदा फिल्में भी करती हैं। रानी मुखर्जी बेहद बेबाक अभिनेत्री मानी जाती हैं और कई बार उनकी कैट फाइट के किस्से भी सामने आए हैं।
एक समय ऐसा भी था जब रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय के कैट फाइट की चर्चा बॉलीवुड में खूब होती थी। इसकी शुरुआत फिल्म 'चलते-चलते' की वजह से हुई थी। कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के लिए पहली पसंद ऐश्वर्या राय थीं लेकिन, सलमान खान के साथ उसी समय उनका ब्रेकअप हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि तब ऐश्वर्या राय की फिल्मों के सेट पर आकर सलमान खान अक्सर हंगामे करते थे।
इस वजह से ऐश्वर्या राय को 'चलते चलते' से बाहर कर दिया गया था और यह फिल्म रानी मुखर्जी के खाते में चली गई थी। इस बात से ऐश्वर्या राय, रानी मुखर्जी से बेहद नाराज हो गई थी। यह भी कहा जाता है कि रानी मुखर्जी से ब्रेकअप के बाद ही अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय रिलेशनशिप में आए थे और ये भी उनके बीच खटास की एक वजह है।

की गई साथ में स्पॉट
लेकिन, समय के साथ ये दूरियां कम हो गई और अब ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी के बीच सब कुछ ठीक है। दोनों कई बार पब्लिक इवेंट्स में एक दूसरे से बातें करते भी स्पॉट की गई है। हालांकि, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा की भी इन दिनों में कैट फाइट काफी मशहूर थी।

प्रीति जिंटा से कैटफाइट
अक्सर लोगों को लगता था कि दोनों ने 'हर दिल जो प्यार करेगा', 'चोरी चोरी चुपके चुपके' और 'वीर जारा' जैसी फिल्में करने के बाद दोनों पक्की सहेलियां बन गई हैं लेकिन, रियल लाइफ में ऐसा नहीं था। दरअसल, यह विवाद 'कल हो ना हो' के दौरान शुरू हुआ था।

रानी हो गई थीं नाराज
इस फिल्म के लिए करण जौहर ने पहले करीना कपूर को अप्रोच किया था लेकिन, उनके मना करने के बाद फिल्म प्रीति जिंटा के खाते में चली गई थी। वहीं, रानी मुखर्जी इस बात से नाराज थीं कि, उन्हें यह फिल्म क्यों नहीं ऑफर की गई।' करण जौहर के शो में उन्होंने रानी और करीना को एक वीडियो दिखाया था जिसमें प्रीति जिंटा ने करीना कपूर को 'कल हो ना हो' रिजेक्ट करने के लिए धन्यवाद बोला था।

बेबाक रानी
इस वीडियो को देखने के बाद रानी मुखर्जी ने कहा था- 'मुझे लगता है कि, प्रीति जिंटा बहुत ज्यादा बात करती है, उसे थोड़ा कम बोलना चाहिए। मुझे लगता है कि हर एक बात के लिए उसका अपना ऑपिनियन होता है।' लेकिन, अब समय के साथ रानी मुखर्जी, करीना कपूर, प्रीति जिंटा और ऐश्वर्या राय सभी की आपस में बेहद अच्छी बॉन्डिंग है।


Click it and Unblock the Notifications