..................... Rani mukerji became star overnight from aamir khan movie gulaam - Hindi Filmibeat

1998 की वो मूवी, जिसके एक गाने से रातों-रात स्टार बन गई थीं रानी मुखर्जी, फिल्म के हीरो ने दुखाया उनका दिल

Rani mukerji aamir khan

रानी मुखर्जी बॉलीवुड की एक दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने साल 1998 में आमिर खान की फिल्म गुलाम में काम किया था। इसी फिल्म में गाना ए क्या बोलती तू काफी ज्यादा फेमस हुआ था। आज भी यह गाना काफी पॉप्युलर है और आज हम आपको इसी गाने से जुड़ा हुआ एक किस्सा बताने वाले हैं जो कि शायद आप नहीं जानते होंगे।

दरअसल शुरुआत में गुलाम फिल्म निर्माता ने रानी मुखर्जी की आवाज के लिए एक डबिंग कलाकार का इस्तेमाल करने का फैसला लिया। क्योंकि वह समझ नहीं पा रहे थे कि यह रानी मुखर्जी की नेचुरल वॉइस फिल्म के लिए सही होगी या फिर नहीं। हाल ही के एक इंटरव्यू में रानी मुखर्जी ने फिल्म से जुड़ी हुई कुछ बातों को शेयर किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि आमिर खान को बुरे पुलिस वाले के रूप में फिल्म में दिखाया गया। इसी दौरान एक्ट्रेस ने अपनी आवाज की डबिंग को लेकर भी बताया।

रानी मुखर्जी ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि यह बहुत ही सामान्य सी लगने वाली आवाज नहीं थी। यह मेरी आवाज है और यह अलग है। लेकिन उस समय मेकर्स मुझे फिल्म में लेकर आमिर खान के साथ एक बड़ा दांव लगा रहे थे। इसीलिए वह सुनिश्चित नहीं हो पा रहे थे। यह बातचीत एडिट रूप में हो रही थी और तब विक्रम भट्ट ने उन्हें समझाया कि इस लड़की की आवाज थोड़ी सी अलग है।

इसी दौरान रानी मुखर्जी ने बताया कि उस वक्त फीमेल एक्टर्स के लिए अपनी आवाज दूसरों से डब कराना बहुत ही आम बात हुआ करती थी। खासकर तब जब उनकी हिंदी अच्छी ना हो। इस दौरान श्रीदेवी की आवाज का हवाला दिया गया और बताया गया कि कई फिल्मों में उनकी आवाज को डब करवाया गया। बता दे की गुलाम फिल्म में रानी मुखर्जी की आवाज को मोना शेट्टी ने डब किया था।

बता दे कि रानी मुखर्जी ने इस बात का भी जिक्र किया था कि आमिर खान ने उनसे कहा था कि मुझे पता है कि तुम्हारी मनपसंद अभिनेत्री श्रीदेवी है। उनकी भी कई फिल्मों में उनकी आवाज को डब किया गया था। लेकिन इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि हमें वही करना है जो हमारी फिल्म के लिए अच्छा है। दरअसल आमिर की वह थे जो रानी की आवाज को लेकर आश्वस्त नहीं हो पा रहे थे।

Read more about: rani mukerji aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X