तापसी पन्नू से पहले बॉलीवुड की ये हसीनाएं कर चुकी हैं चोरी-छुपे शादी, कुछ की तो तस्वीरों का भी नहीं अता-पता

These B-Town Actresses Did Secret Wedding: हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तापसी पन्नू ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली और अब उनकी शादी की एक वीडियो भी वायरल हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह पहली अभिनेत्री नहीं है जिन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। कुछ हसीनाएं तो ऐसी भी है जिनकी आज तक शादी की तस्वीरें भी रिवील नहीं हुई। आज हम आपको कुछ ऐसी ही हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं।
श्रीदेवी
श्रीदेवी बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने फिल्ममेकर बोनी कपूर से 2 जून 1996 को शिर्डी में सीक्रेट वेडिंग कर ली थी। खबरों के अनुसार श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी और जल्दबाजी में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि इस बात की जानकारी उन्होंने जनवरी 1997 में दी थी।
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी को बॉलीवुड की क्वीन कहा जाता है और आपको बता दे कि उन्होंने आदित्य चोपड़ा के साथ में गुपचुप 2014 में शादी कर ली थी। कपिल शर्मा के शो में उन्होंने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की थी और बताया था कि उनकी शादी में सिर्फ 18 लोग शामिल हुए थे। रानी मुखर्जी की शादी की कोई तस्वीर भी सामने नहीं आई है।
अमृता राव
अमृता राव फ़िल्म 'विवाह' के बाद हर किसी के दिलों पर राज करने लगी थी और आपको बता दें कि उन्होंने भी राज अनमोल के साथ में चोरी छुपे शादी कर ली। दोनों ने 7 सालों तक एक दूसरे को डेट किया और 15 मई 2016 में शादी कर ली। हालांकि शादी के 2 साल बाद उन्होंने इस बात की जानकारी दी।
अर्चना पूरन सिंह
अर्चना पूरन सिंह बॉलीवुड के अभिनेत्री होने के साथ-साथ कपिल शर्मा शो की जज भी है। उन्होंने परमीत सेठी के साथ सीक्रेट वेडिंग कर ली थी और इस बात का खुलासा कपिल शर्मा के शो पर ही किया। शादी के 4 साल बाद इस बात की जानकारी सामने आई थी। इनकी शादी की कोई तस्वीर भी सामने नहीं आई।
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम भी इस लिस्ट में शामिल है और आपको बता दें कि उन्होंने प्रिया रुंचाल के साथ में सीक्रेट वेडिंग कर ली थी। इतना ही नहीं दोनों की आज तक कोई भी शादी की तस्वीर सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications











