बॅालीवुड की ये स्टार एक्ट्रेस करना चाहती हैं..बॉक्स ऑफिस पर राज..

कंगना रनौत की पिछली फिल्म कट्टी-बट्टी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। क्या रंगून कंगना की किस्मत बदल पाएगी। इस पर हमारी खास रिपोर्ट।

तनु वेड्स मनु के बाद कंगना रनौत को बॉलीवुड की रानी बनने में देरी नहीं लगी। उनके करियर के लिए यह फिल्म मील का पत्थर साबित हुई। लेकिन बीता हुआ दो साल उनके निजी जिंदगी के साथ प्रोफेशनल फ्रंट पर निराशा भरा रहा।सितंबर 2015 में रिलीज़ हुई कट्टी बट्टी से कंगना को बेहद उम्मीद थी। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कायदे से दो दिन भी नहीं चल पायी। तनु वेड्स मनु, क्वीन और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के बाद कंगना ने खुद के लिए बॉलीवुड में एक इमेज खड़ी की थी।

बैक टू बैक हिट फिल्मों की फेहरिस्त से उन्होंने इंडस्ट्री की सभी टॉप एक्ट्रेस को पीछे छोड़ दिया था। लेकिन 2 साल के गैप में वह केवल ऋतिक रोशन के साथ अपने विवाद को लेकर चर्चा में रही। फिल्मों के लिहाज से कंगना की झोली में रंगून के बाद केवल सिमरन है।निजी जिंदगी के फैसलों के चलते कंगमा की स्टार छवि धूमिल हो गयी है। इन सभी बातों पर कंगना अपनी नयी रिलीज रंगून से पर्दा डालने के लिए तैयार हैं। कंगना का फोकस अब केवल उनकी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर है। यही वजह है कि वह अपने दोनों को -स्टार शाहिद कपूर और सैफ अली खान को एकतरफा कर वह जी जान से रंगून का प्रमोशन कर वही है।

रंगून के ट्रेलर पर नजर डाले तो शाहिद कपूर और सैफ अली खान एक अलग अंदाज और किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं कंगना के किरदार में तनु का चुलबुला पन दिखाई दे रहा है। कट्टी बट्टी में कंगना ने एक ऐसे किरदार में नजर आयी जिसे दर्शकों ने अपनाने से मना कर दिया था। इस वजह से रंगून के किरदार में कंगना ने तनु की खूबी को बरकरार रखा है। क्या रंगून कंगना को फिर से स्टार एक्ट्रेस की फेहरिस्त में शामिल करवा पाएगा। यहां डालते हैं, फिल्म की खासियत पर एक नजर।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X