जब रणधीर कपूर ने अपने ही दामाद को बताया था थर्ड क्लास आदमी, बोले- हमें पैसे की...

करिश्मा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। करिश्मा कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही। एक वक्त हुआ करता था जब उनका अफेयर अमिताभ बच्चन के इकलौते बेटे अभिषेक बच्चन के साथ था। खबरों के अनुसार दोनों की सगाई टूट गई थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बाद में करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ में शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। लेकिन उनकी शादी विवादों में तब आई जब करिश्मा कपूर ने अपने पति संजय कपूर पर घरेलू हिंसा और मारपीट के आरोप लगाए थे। लेकिन आपको बता दें कि उनके पिता रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में अपने ही दामाद संजय कपूर को थर्ड क्लास आदमी का दिया था।
रणधीर कपूर ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि हर कोई हमारी साख बहुत अच्छे से जानता है और हम कपूर हैं। हमें किसी का पैसा नहीं चाहिए। हमें पैसे के साथ-साथ टैलेंट भी मिला है। संजय एक थर्ड क्लास आदमी है। तलाक के वक्त करीना कपूर भी अपनी बहन करिश्मा के साथ खड़ी रही। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत कठिन वक्त है। मैंने कभी भी इसके बारे में बात नहीं की और मैं अपनी बहन को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव हूं। जो भी उनके बारे में लिखा और कहा गया इस पर कभी भी हम दोनों ने कुछ नहीं कहा। इसे मैं ऐसे ही बनाए रखना चाहती हूं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक को हुए 10 साल हो चुके हैं। बता दे की करिश्मा को अपने बच्चों समायरा और कियान की कस्टडी मिली और अब वह अपनी जिंदगी बहुत ही खुशहाली के साथ जी रही है। अगर हम उनकी प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में उन्हें सारा अली खान के साथ मर्डर मुबारक में काम करते देखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications














