11 साल बेरोजगार रहा ये दमदार एक्टर? एक एक पाई को हुआ मोहताज, पेट भरने के लिए बेचनी पड़ीं घर की चीजें..

Randeep Hooda Struggles: रणदीप हुडा एक अंडररेटेड अभिनेता हैं जिन्होंने हर फिल्म से अपनी काबिलियत साबित की है, आज तक इस अभिनेता की कोई भी फिल्म खराब नहीं हुई है। हाल ही में उनकी फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर रिलीज हुई है। इस फिल्म की रिलीज से पहले एक्टर ने 11 साल तक बेरोजगार रहने के बारे में खुलकर बात की थी।
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ अपनी हालिया बातचीत में रणदीप ने कोई काम न मिलने के कारण डिप्रेशन में जाने के बारे में बात की और बताया कि कैसे इस एक फिल्म की तैयारी ने उनके पूरे तीन साल के जीवन को बर्बाद कर दिया।
रणदीप हुडा ने बताया कि कैसे 23 साल लंबे करियर में उन्होंने 11 साल तक कोई काम नहीं किया। हाईवे, सरबजीत और अन्य फिल्मों में किरदार निभाकर तारीफें हासिल करने वाले एक्टर ने खुलासा किया कि वह इंडस्ट्री में बिना काम के टिके रहे और एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने पेट पालने के लिए अपनी कार और घर के कई सामान बेच दिए।
रणदीप को याद है कि जब वह डिप्रेशन में चले गए थे तो उनका वजन बढ़ना शुरू हो गया था। यह शेयर करते हुए कि कैसे 'सारागढ़ी की लड़ाई' की तैयारी ने उनके शरीर पर असर डाला और कैसे फिल्म बंद हो गई और इसका उन पर आर्थिक रूप से प्रभाव पड़ा।
घोड़ों के प्रति बेहद जुनूनी रणदीप ने कहा कि उन्होंने उस बुरे वक्त में भी अपना घोड़ा नहीं बेचा। बाद में उन्होंने खुद को संभाला और अपने माता-पिता से वादा किया कि वे कभी भी एक रोल के लिए इतनी बुरी स्थिति में नहीं आएंगे। रणदीप ने कहा- 'मैंने खुद को संभाला और एक-एक कदम लिया लिया, मैंने अपने माता-पिता से वादा किया था कि मैं अपने शरीर के साथ फिर से खिलवाड़ नहीं करूंगा लेकिन मैंने फिर वीर सावरकर में वही किया।'
रणदीप हुड्डा ने यह भी बताया कि उनके जीवन में कई बार ऐसे मौके आए, जब उनके पास एक भी पैसा नहीं था लेकिन उन्होंने हर स्थिति में खुद को संभाला और आगे बढ़े। रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर आज रिलीज़ हो गई है और लोग इसे रणदीप के अभिनय करियर के सबसे परिभाषित प्रदर्शनों में से एक कह रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications