B'day Spcl: सलमान के कोच बने तो ब्लॉकबस्टर, ऐश्वर्या के साथ सुपर फ्लॉप, टैलेंट है इनकी पहचान
Recommended Video

18 साल पहले बॉलीवुड में कदम रखने वाले एक बेहतरीन एक्टर ने अपनी पहली ही फिल्म से अपना शानदार टैलेंट साबित कर दिया था। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं कई तरह के रोल किए और हर किरदार में ऑडिएंस का दिल जीत ले गए। हैरानी की बात ये भी है कि भले ही उनके खाते ज्यादा हिट नहीं है लेकिन वे फिर भी शानदार अभिनेताओं की लिस्ट में गिने जाते हैं। हम बात कर बात कर रहे हैं रणदीप हुड्डा की.. आज उनके 42वें जन्मदिन पर हम बताने जा रहे हैं उनके बारे में कुछ ऐसी बातें जिन्हें जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
[श्रीदेवी के बहन के किरदार में नजर आई अभिनेत्री सुजाता कुमार का कैंसर के कारण निधन]
रणदीप हुड्डा फिल्मों में आने से पहले वेटर का काम करते थे। रणदीप पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न गए थे यहां गुजर बसर करने के लिए उन्होंने वेटर, टैक्सी ड्राइवर और कार धोने का काम तक किया था। जब वे 2000 में रणदीप भारत लौटे और एक एयरलाइन कंपनी के मार्केटिंग डिपार्टमेंट में काम करने लगे। इसके साथ ही उन्होंने मॉडलिंग और थियेटर में काम करना शुरू कर दिया था। इसी बीच उन्हें पहली फिल्म भी मिल गई।

बता दें कि रणदीप हुड्डा फिल्मों के अलावा रणदीप अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। रणदीप हुड्डा और सुष्मिता सेन का अफेयर करीब 3 सालों तक रहा। साल 2001 में फिल्म 'मॉनसून वेडिंग' के साथ डेब्यू करने वाले रणदीप हूडा ने अपने करियर में अब तक कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। बहरहाल, आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम यहां आपके साथ रणदीप हूडा की बेस्ट फिल्मों की चर्चा करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications