सलमान के कोच..ऐश्वर्या के भाई..हर किरदार में लगे परफेक्ट..दिखने में भी HOT
बॉलीवुड में कुछ एक्टर्स ऐसे हैं जो किसी भी किरदार में नजर आ जाएं वो परफेक्ट ही लगते हैं। रणदीप हूडा भी उन्हीं एक्टर्स में से हैं जो कम फिल्में करते हैं लेकिन जो करते हैं उनमें उनका काफी दमदार किरदार होता है।आज रणदीप हूडा अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं।
[OUCH..सलमान ने ऐश्वर्या को बोला NO..फायदा उठा लिया इस सुपरस्टार ने ! ]
बॉलीवुड के हॉट एक्टर्स की बात हो तो रणदीप हूडा को नजरअंदाज करना बईमानी होगी। अपनी चुनिंदा फिल्मों के जरीए इस गबरू जवान ने इंडस्ट्री में अपनी एक अहम पहचान बनाई है। इसी का नतीजा है कि सनी लियोन हों या आलिया भट्ट, निर्देशक रणदीप को सभी के साथ परफेक्ट पाते हैं।

साल 2001 में फिल्म 'मॉनसून वेडिंग' के साथ डेब्यू करने वाले रणदीप हूडा ने अपने करियर में अब तक कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। बहरहाल, आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम यहां आपके साथ रणदीप हूडा की 7 बेस्ट फिल्मों की चर्चा करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











