घर-बार बेचकर फ़िल्म में लगाया पैसा, कई दिनों तक भूखा रहता था ये एक्टर, बोला- अब ऐसे रोल नहीं...

Randeep Hooda Director Debut: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणदीप हुड्डा ने फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' से बतौर निर्देशक फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। एक सफल एक्टर बनने के बाद अब वह निर्देशन में अपना हाथ आजमा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ में अंकिता लोखंडे नजर आई थी और कुछ खास इस फिल्म को रिस्पांस नहीं मिला था।
लेकिन अब हाल ही में रणदीप हुड्डा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने इस फिल्म में अपना सब कुछ लगा डाला। लेकिन फिल्म की उतनी कमाई हो नहीं पाई। इस फिल्म के लिए एक्टर ने 32 किलो वजन भी घटाया था। जिसके लिए वह कई कई दिन तक भूखे रहे और इसके बावजूद भी उन्होंने एक्टिंग की।
इतना ही नहीं रणदीप हुड्डा के लिए फिल्म में एक्टिंग करने के साथ-साथ निर्देशन करना भी काफी चुनौती पूर्ण था। खान की उसके बावजूद भी वह डटकर खड़े रहे। लेकिन इतना कुछ सहने के बाद अब उन्होंने ऐसे रोल्स से तौबा कर लिया है। अब उनकी ऐसी कोई भी इच्छा नहीं है कि वह ऐसी फिल्म करें जिसमें उन्हें भूखे रहना पड़े।
रणदीप हुड्डा ने इस फिल्म में जितना ज्यादा पसीना बहाया है उससे कहीं ज्यादा निवेश भी किया है। ई-टाइम्स के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उनके पास अब फिल्म में निवेश के लिए पैसे नहीं है। इसीलिए उन्होंने पिता से आर्थिक सहायता ली और मुंबई में उनके पिता ने उनके लिए कई सारे फ्लैट भी खरीदे थे। जिनको बेचकर एक्टर ने फिल्म में लगा दिया।
इंटरव्यू के दौरान रणदीप ने बताया था कि वह पोर्ट ब्लेयर में शूटिंग कर रहे थे और हफ्ते में सिर्फ एक ही दिन मुंबई से पोर्ट ब्लेयर की फ्लाइट आया करती थी। जिसका किराया 45000 से लेकर 50000 का था। जिसमें 100 से 200 लोग शूटिंग के लिए जाते थे और उनके रहने और खाने की व्यवस्था भी करनी होती थी। इसीलिए फिल्म का बजट काफी बढ़ गया था और इसे बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ की कमाई हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications