..................... रणबीर- रश्मिका से लेकर आयुष्मान- अनन्या, 2023 में OTT और फिल्म्स में ये नई जोड़ियां पहली बार आयेगी नज़र | Ranbir- Rashmika to Ayushmann- Ananya, Fresh pair to look forward in 2023 both on OTT and Films - Hindi Filmibeat

रणबीर- रश्मिका से लेकर आयुष्मान- अनन्या, 2023 में OTT और फिल्म्स में ये नई जोड़ियां पहली बार आयेगी नज़र

ranbir-rashmika-to-ayushmann-ananya-fresh-pair-to-look-forward-in-2023-both-on-ott-and-films

Fresh pair to look forward in 2023: बॉलीवुड में एक्टर- एक्ट्रेस के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों के लिए काफी मायने रखती है। शाहरुख- काजोल हों या रणबीर- दीपिका, फैंस इन्हें ऑन स्क्रीन साथ देखना काफी पसंद करते हैं। लेकिन वहीं, जब दो कलाकार पहली बार साथ आते हैं, उसे लेकर सभी के मन में काफी दिलचस्पी भी रहती है। खास बात है कि साल 2023 में हमें कई फ्रेश जोड़ियां दिखने वाली हैं।

साल 2023 में हमें अभी तक OTT प्लेटफार्मों पर और थिएटर में कुछ अच्छी रिलीज़ देखने को मिली है। इसके अलावा और भी कई प्रोजेक्टस आने वाले हैं, जहां हमें पहली बार कुछ नई ऑन-स्क्रीन जोड़ियां देखने को मिलेगीं।

आइए देखते है ये कौनसी नई जोड़ियां है और किस प्रोजेक्ट में ये इस साल नज़र आने वाले हैं-

अंगद बेदी और मृणाल ठाकुर - लस्ट स्टोरीज़ 2

अंगद बेदी और मृणाल ठाकुर - लस्ट स्टोरीज़ 2

इस हिंदी एंथोलॉजी में अंगद बेदी और मृणाल ठाकुर की जोड़ी होगी। अंगद यहां रोमांटिक अवतार में नज़र आएंगे.. और उन्होंने मृणाल के बारे में पॉजिटिव बातें की है। ऑफ स्क्रीन भी अभिनेता ने हमेशा मृणाल के साथ अच्छी केमिस्ट्री शेयर की है। आर बाल्की की फिल्म का हिस्सा होने के नाते यह जोड़ी रोमांस की नई बारीकियां भी सीख रही है।

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे - ड्रीम गर्ल 2

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे - ड्रीम गर्ल 2

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे पहली बार ड्रीम गर्ल 2 में एक दूसरे के साथ नज़र आएंगे। दोनों अभिनेताओं को फिल्म जगत में बेहतरीन कलाकार माना जाता है और हमेशा किसी भी जोड़ी में अच्छे दिखते हैं। यह फिल्म 7 जुलाई को रिलीज़ होगी।

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना - एनिमल

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना - एनिमल

यह एक जोड़ी है जो काफी असामान्य हो सकती है। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना एक गैंगस्टर ड्रामा एनिमल में नज़र आएंगे, जो सभी पात्रों के बीच अशांत संबंधों को एक्सप्लोर करता है। यह देखना दिलचस्प होगा ये जोड़ी दर्शकों को कितनी पसंद आती है।

आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान - मेट्रो इन दिनो

आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान - मेट्रो इन दिनो

मेट्रो इन दिनो में आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। जहां आदित्य अपने सहज अभिनय के लिए जाने जाते हैं, वहीं सारा आमतौर पर हंसमुख भूमिका में नज़र आती हैं। यह देखना अच्छा होगा कि यह जोड़ी साथ कैसी होने वाली है।

अली फ़ज़ल और वामिका गब्बी - ख़ुफ़िया

अली फ़ज़ल और वामिका गब्बी - ख़ुफ़िया

दर्शकों को अली फज़ल और वामिका गब्बी की जोड़ी एक स्पाई थ्रिलर ख़ुफिया में देखने को मिलने वाली है। फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। फिलहाल फिल्म के रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X