..................... Ranbir Kapoor was asking questions to Tripti Dimri before the intimate scene of the film Animal. - Hindi Filmibeat

इंटीमेट सीन से पहले, रणबीर कपूर ने तृप्ति डिमरी से पूछा था ये सवाल, एक्ट्रेस बोली-'हर पांच मिनट में...'

Ranbir Kapoor, tripti dimri

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। हालांकि कुछ लोगों ने तो उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की है तो कुछ ने इंटीमेट सीन को लेकर गुस्सा जाहिर किया है। दरअसल फिल्म में रणबीर कपूर ने तृप्ति डिमरी के साथ में इंटीमेट सीन दे दिया। जिसके चलते लोगों ने उन्हेंकाफी ट्रोल भी किया था। लेकिन अब तृप्ति ने खुद इस पर रिएक्शन दिया और बताया कि इंटिमेट सीन को कैसे शूट किया गया था।

हाल ही में तृप्ति डिमरी ने न्यूज़ 18 शोभा के साथ बातचीत के दौरान एनिमल के चर्चित सीन को लेकर खुलकर बात की। जब एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि क्या उन्होंने रणबीर को उनके प्रति अपने आकर्षण के बारे में बताया तो एक्ट्रेस ने बताया कि "मैं उनके आसपास रहकर काफी ज्यादा घबराई हुई थी। मैंने उनसे सिर्फ इतना ही कह दिया था कि वह मेरे पसंदीदा एक्टर है।"

तृप्ति डिमरी ने इंटरव्यू के दौरान रणबीर को बहुत ही सपोर्टिव को-एक्टर बताया और उनकी काफी तारीफ भी की। इतना ही नहीं उन्होंने तो यह भी बताया कि गाने 'पहले भी मैं' के इंटीमेट सीन के शूटिंग के दौरान रणबीर का उन्हें बर्ताव काफी पसंद आया। इस पर भी उन्होंने खुलकर बात की और काफी कुछ बताया।

तृप्ति डिमरी ने इस पर बात करते हुए कहा कि "जब आपका को-स्टार आप पर इतना ज्यादा भरोसा करता है, आपका ध्यान रखना है तो सच में बहुत अच्छा लगता है। आप ऐसे सींस को करने के लिए सहज महसूस करने लगते हैं। संदीप रेड्डी सर, रणबीर और डोओपी ने मुझे यह भी कहा था कि जब भी आप अनकंफरटेबल महसूस करें तो आप बस हमें बता दें। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपको ऐसा महसूस ना हो पाए।"

तृप्ति डिमरी इस पर आगे यह भी कहती है कि "यह बहुत ज्यादा जरूरी है कि आप एक ऐसे माहौल में होते हो जहां पर लोग एक व्यक्ति के तौर पर आपकी रिस्पेक्ट किया करते हैं। आपकी पसंद और नापसंद का भी ध्यान रखते हैं। उसे एक विशेष पल में आप क्या करते हो और कैसा महसूस करते हो इसका भी सम्मान करते हैं।"

Read more about: ranbir kapoor tripti dimri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X