B'day Spcl: पहली फिल्म ही Flop, फिर भी बन गए सुपरस्टार, 11 सालों में 11 Hit
बॉलीवुड में चॉकलेटी हीरो के तौर पर फ्लॉप शुरूआत करने वाले एक अभिनेता सबसे तगड़ी फैन फॉलोइंग और स्टार पावर वाले सुपरस्टार बन गए हैं। उन्होंने 11 साल पहले बॉलीवुड में अपने करियर की शरूआत की थी। फ्लॉप शुरूआत के बाद भी उनकी फैन्स बढ़े और उनकी अगली फिल्म हिट साबित हुई। खानदानी टैलेंट के बल पर ये एक्टर धीरे-धीरे कब सुपरस्टार बन गए किसी को पता नहीं चला।
[अजय देवगन Flop, पिट गए 10 सुपरस्टार्स, अब होगा Khan का कड़ा इम्तिहान]
अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं अभिनेता रणबीर कपूर की। आज रणबीर अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणबीर कपूर की भले ही पहली फिल्म सांवरिया फ्लॉप रही लेकिन उसके बाद उन्होंने अपने करियर में काफी सारी सुपरहिट फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं। रणबीर ने जो भी कुछ पाया है अपनी मेहनत के बदौलत पाया है। कोई ये नहीं कह सकता कि रणबीर कपूर खानदान के बेटे हैं तो वो इंडस्ट्री टिके हैं।

रणबीर ने अपने 11 साल के करियर में कुल 17 फिल्में की हैं जिनमें 6 फिल्में फ्लॉप रहीं लेकिन 11 हिट रहीं। वहीं वे बॉलीवुड के ऐसे स्टार बन गए हैं जो अपने बल पर फिल्में हिट करवा सकते हैं। एक से एक बेहतरीन फिल्में दी लेकिन फिर भी राय बॉम्बे वेलवेट जैसी फिल्म के बाद उनका करियर लड़खड़ा गया याद दिला दें, सावंरिया में रणबीर के साथ सलमान थे और इस फिल्म के साथ ही रिलीज हुई थी शाहरूख खान की ओम शांति ओम। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें रणबीर कपूर की 10 बेस्ट फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications