जब रणबीर कपूर ने दिया था आपत्तिजनक बयान, बताया लड़कों को कैसे सेट करती हैं लड़कियां, बुरी तरह हुए ट्रोल

Ranbir Kapoor Got Trolled For His Statement: रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज कलाकार है और आपको बता दें कि उनकी एक्टिंग के अलावा निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रहती है। लेकिन कई बार रणबीर कपूर कुछ ऐसे कमेंट कर देते हैं जिसके चलते काफी ज्यादा सुर्खियों में आ जाते हैं। इतना ही नहीं कई बार उनके बोले जाने वाले शब्द लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं।
लेकिन एक बार रणबीर कपूर ने नेशनल टेलीविजन पर बताया था कि जब दिल टूटता है तो महिला और पुरुष उन चीजों से वह किस तरीके से उभरते हैं। रणबीर कपूर की यह बात लोगों को जरा भी रास नहीं आई और काफी लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था। रणबीर कपूर उस वक्त काफी चर्चा का विषय बन गए थे।
रणबीर कपूर ने इस पर बात करते हुए कहा था कि "जब किसी भी लड़के का दिल टूटता है तो उनकी तोंद निकलने लग जाती है और वह दाढ़ी बढ़ा लेते हैं। लेकिन जब किसी लड़की का दिल टूटता है तो क्या होता है, अगर एक बार उनका अप्पर लिप और आइब्रो सेट हो जाता है तो बहुत जल्दी कोई और भी सेट हो जाता है।"
एक बार आलिया भट्ट ने वोग इंडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान एक वीडियो में कहा था कि रणबीर कपूर उनसे लिपस्टिक पोंछने के लिए भी कहा करते हैं। उन्होंने बताया कि रणबीर कपूर को नेचुरल लिप्स बहुत ही पसंद है और इसीलिए वह लिपस्टिक हटाने के लिए कहते हैं। हालांकि एक्ट्रेस के इस बयान पर रणबीर को लोग टॉक्सिक हस्बैंड कहने लगे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बाद में करण जौहर के शो के दौरान आलिया भट्ट ने खुद रणबीर कपूर का पक्ष लिया और कहा कि "इस मामले को ज्यादा बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया। यह कोई इस तरीके का मुद्दा नहीं था जिस पर इतना ध्यान देना था। इस मामले को बहुत ही गंभीर बना दिया गया और यह असल में ऐसा कुछ था भी नहीं।"


Click it and Unblock the Notifications