Remake of south films : बॉलीवुड के इन स्टार्स ने साउथ की किसी भी रीमेक फिल्म में नहीं किया काम

vicky kaushal, ranbir kapoor

बॉलीवुड में इन दिनों साउथ की फिल्मों का रीमेक बनाने का दौर चल रहा है। बॉलीवुड का लगभग हर स्टार किसी ना किसी साउथ की फिल्म के रीमेक में काम कर रहा है। इनमें से कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धांसू रिजल्ट लाती हैं, लेकिन कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से औंधे मुंह गिर जाती हैं। इसके बावजूद बॉलीवुड में साउथ की फिल्मों का रीमेक बनाने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। लेकिन बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई साल बिताने के बावजूद अभी तक किसी भी साउथ इंडियन फिल्म के रीमेक में काम नहीं किया है।

आइए आपको ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताते हैं :

रणबीर कपूर :

रणबीर कपूर :

बॉलीवुड में 15 सालों का समय बिताने के बावजूद रणबीर कपूर ने अभी तक किसी भी साउथ की फिल्म के रीमेक में काम नहीं किया है। हालांकि अपने पूरे करियर के दौरान रणबीर ने कई ओरिजिनल स्क्रिप्ट पर बनी फ्लॉप फिल्में भी दी हैं। रणबीर की पिछली दोनों फिल्में 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' और 'मैं झुठी तू मक्कार' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है।

कंगना रनौत :

कंगना रनौत :

फिल्म इंडस्ट्री में करीब 2 दशकों का समय बिताने के बावजूद कंगना रनौत ने साउथ की किसी भी रीमेक फिल्म में काम नहीं किया है। कंगना ने साउथ इंडियन फिल्म 'थलाइवी' में काम किया था। कंगना की आने वाली दो फिल्में 'इमरजेंसी' और 'तेजस' ओरिजिनल स्क्रिप्ट पर बनी है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा :

सिद्धार्थ मल्होत्रा :

पिछले लंबे समय से अपनी हिट-फ्लॉप फिल्मों के साथ बॉलीवुड में सक्रिय सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कभी भी किसी साउथ की फिल्म के रीमेक में काम नहीं किया है। सिद्धार्थ जल्द ही 'योद्धा' और रोहित शेट्टी की फिल्म 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आने वाले हैं।

विकी कौशल :

विकी कौशल :

ओटीटी से लेकर बड़े स्क्रीन तक विकी कौशल ने अपने एक्टिंग टैलेंट से अपने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया है। विकी कौशल ने कई तरह की फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्होंने कभी भी किसी साउथ इंडियन फिल्म के रीमेक में काम नहीं किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X