..................... कई हसीनाओं से प्यार फरमा चुके हैं बॉलीवुड के ये एक्टर्स, लग चुका है दिलफेंक आशिक का टैग| Ranbir kapoor to sanjay dutt bollywood actors have fallen in love with many actress| - Hindi Filmibeat

कई हसीनाओं से प्यार फरमा चुके हैं बॉलीवुड के ये एक्टर्स, लग चुका है दिलफेंक आशिक का टैग

cover image

बॉलीवुड का हर शख्स प्यार में डूबा हुआ है। किसी की मिस्ट्री मैन संग अफेयर की खबरें उड़ रही हैं, कोई अपने गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ घूमने जा रहा है तो कोई धूम-धाम से शादी के बंधन में बंध रहा है। और ये सब कुछ रील नहीं बल्कि रियल दुनिया में हो रहा है। बॉलीवुड में गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप का सिलसिला तो चलता रहता है। लेकिन बॉलीवुड में कई नाम ऐसे हैं, जो कई हसिनाओं के प्यार में गिरफ्त हो चुके हैं। इन एक्टर्स पर दिलफेंक आशिक का टैग लग चुका है। आज भले ही ये एक्टर शादी के बाद अपनी-अपनी पत्नियों के साथ खुशहाल जिंदगी बीता रहे हैं, लेकिन एक समय इनका बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के साथ अफेयर की खबरें सुनने में आयी थी।

आइए आपको बॉलीवुड के इन दिलफेंक आशिकों के बारे में बताते हैं :

संजय दत्त :

संजय दत्त :

बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त के प्यार की लिस्ट काफी लंबी है। संजय एक बार नहीं बल्कि कई बार प्यार की गिरफ्त में आ चुके हैं। इस बात का खुलासा उनकी बायोपिक 'संजू' में भी किया गया था। जिसमें रणबीर कपूर कहते नजर आते हैं कि उन्होंने 350 लड़कियों से इश्क फरमाया है। संजय दत्त ने अपना सबसे चर्चित इश्कनामा माधुरी दीक्षित और टीना मुनीम के साथ लिखा था। संजय दत्त ने 3 शादियां भी रचायी हैं।

सलमान खान :

सलमान खान :

सलमान खान का प्यार के साथ सिलसिला सालों पुराना है। संजय दत्त के जिगरी दोस्त सलमान खान भी उनके ही नक्शे कदम पर चलते हैं। सलमान खान भी दर्जनों एक्ट्रेसेस से प्यार फरमा चुके हैं। लेकिन उनका सबसे चर्चित अफेयर ऐश्वर्या राय के साथ रहा है। इसके अलावा उनका नाम कैटरीना कैफ, संगीता बिजलानी, जरीन शाह, डेजी शाह, स्नेहा उलाल, यूलिया वंतूर के साथ जुड़ चुका है।

अक्षय कुमार :

अक्षय कुमार :

खिलाड़ी कुमार भी बॉलीवुड की कई हसिनाओं पर अपना दिल हार चुके हैं। रविना टंडन के साथ अक्षय कुमार के अफेयर की खबरें तो सबने सुनी है। इसके अलावा अक्षय कुमार का नाम शिल्पा शेट्टी, प्रियंका चोपड़ा, आयशा जुल्का, पूजा बत्रा और यहां तक की रेखा से भी जुड़ चुका है।

रणबीर कपूर :

रणबीर कपूर :

नये जनरेशन में रणबीर कपूर को बॉलीवुड का सबसे ज्यादा दिलफेंक आशिक का टैग मिला हुआ है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, नरगिस फाखरी, कैटरीना कैफ के साथ रणबीर कपूर का नाम जुड़ चुका है लेकिन आखिरकार रणबीर का दिल आलिया भट्ट पर आया और पिछले साल दोनों ने शादी कर ली।

ऋतिक रोशन :

ऋतिक रोशन :

बॉलीवुड के दिलफेंक आशिकों की लिस्ट में ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल है। ऋतिक ने अपने बचपन की दोस्त सुजैन खान से शादी की थी लेकिन इसके बाद उनका दिल करीना कपूर, कैटरीना कैफ, बारबरा मोरी और कंगना रनौत से जुड़ चुका है। कंगना रनौत से अफेयर की खबरों की वजह से ही सुजैन ने ऋतिक को तलाक दे दिया। आजकल ऋतिक सबा आजाद को डेट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X